देश की खबरें | नवीन पटनायक, देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, दो अगस्त ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने ट्वीट किया, “कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।”

यह भी पढ़े | अमित शाह से एक दिन पहले मिले थे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, खुद को किया आइसोलेट : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वहीं, मुंबई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए गृहमंत्री अमित शाह और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के जल्दी ठीक हो जाने के लिए प्रार्थना की।

गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

यह भी पढ़े | गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने पर राहुल गांधी बोले- जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

फडणवीस ने शाह के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, “पूरे देश की प्रार्थनाएं आपके साथ हैं।”

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

चेन्नई के एक निजी अस्पताल के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मामूली संक्रमण होने के चलते 80 वर्षीय पुरोहित को गृह पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\