खेल की खबरें | राष्ट्रीय हॉकी : हरमनप्रीत के दो गोल, पंजाब सेमीफाइनल में कर्नाटक से भिड़ेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से पंजाब ने शनिवार को यहां मणिपुर को 4-2 से हराकर हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना कर्नाटक से होगा।

चेन्नई, 25 नवंबर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से पंजाब ने शनिवार को यहां मणिपुर को 4-2 से हराकर हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना कर्नाटक से होगा।

दूसरा सेमीफाइनल सोमवार को हरियाणा और तमिलनाडु के बीच खेला जायेगा।

उत्तराखंड के खिलाफ पिछले मैच में हैट्रिक लगाने वाले हरमनप्रीत ने 31वें और 51वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किये। भारतीय फॉरवर्ड सुखजीत सिंह (20वें मिनट) और प्रदीप सिंह (छठे मिनट) ने भी टीम के लिए गोल दागे।

मणिपुर के लिए कप्तान चिंगलेनसाना सिंह ने 36वें और ऋषि युमनाम ने 45वें मिनट में गोल किये।

शनिवार को दूसरे क्वार्टरफाइनल मैच में कर्नाटक ने झारखंड को 4-1 से शिकस्त दी जिसमें हरीश मुतागर ने 46वें और 49वें मिनट में, कप्तान शेशे गौड़ा ने 23वें मिनट और लिखित बेम ने 32वें मिनट में गोल किये।

झारखंड के लिए सांत्वना गोल दिलबर बार्ला ने 39वें मिनट में किया।

एक अन्य मैच में तमिलनाडु ने वापसी करते हुए उत्तर प्रदेश पर 3-2 से रोमांचक जीत हासिल की।

उत्तर प्रदेश ने मनीष साहनी के 27वें और सुनील यादव के 30वें मिनट में किये गये गोल से 2-0 से बढ़त बना ली थी। लेकिन फिर कर्नाटक ने जे केविन किशोर (33वें मिनट) और कप्तान जे जोशुआ बेनेडिक्ट वेस्ले (52वें और 59वें मिनट) की बदौलत वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

हरियाणा ने पेनल्टी शूटआउट में ओडिशा को 3-2 से पराजित किया। नियमित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\