विदेश की खबरें | पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने जम्मू कश्मीर पर पारित किया प्रस्ताव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने सोमवार को इसके खिलाफ एकमत से प्रस्ताव पारित किया।

इस्लामाबाद, 13 जुलाई जम्मू कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने सोमवार को इसके खिलाफ एकमत से प्रस्ताव पारित किया।

प्रस्ताव संसदीय मामलों के राज्यमंत्री अली मुहम्मद खान द्वारा लाया गया था।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान: तालिबान के हमले में 16 लोगों की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल.

प्रस्ताव में कश्मीरियों को राजनयिक और राजनीतिक समर्थन देने की बात कही गई है।

भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और इससे संबंधित मसले भारत का अंदरूनी मामला हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: दुनियाभर में कोरोना के आकड़ें 1.29 करोड़ के करीब, 5.68 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

नेशनल असेंबली में संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अनुरोध किया गया कि वे कश्मीर मसले पर दखल दें।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी कश्मीर के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी अलग से वक्तव्य जारी कर कहा कि पाकिस्तान कश्मीरी लोगों को समर्थन देता रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका