देश की खबरें | नासिक : बस परिचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से यात्री हलकान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक शहर में नगरीय बसों का परिचालन करने वाली कंपनी के कर्मचारियों के एक धड़े का हड़ताल शनिवार को लगातार दूसरे दिन में प्रवेश कर गया, जिसकी वजह से हजारों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

नासिक (महाराष्ट्र), पांच अगस्त महाराष्ट्र के नासिक शहर में नगरीय बसों का परिचालन करने वाली कंपनी के कर्मचारियों के एक धड़े का हड़ताल शनिवार को लगातार दूसरे दिन में प्रवेश कर गया, जिसकी वजह से हजारों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

नासिक नगर निगम (एनएमसी) की बस परिचालन सेवा ‘सिटीलिंक’ द्वारा जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, उसके परिचालक जून का वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाकर शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

नासिक महानगर परिवहन निगम लिमिटेड (सिटीलिंक) ने मैक्स डिटेक्टिव ऐंड सिक्युरिटी कंपनी को बस सेवा के लिए टिकट राशि वसूलने का ठेका दिया है।

इस मुद्दे का समाधान करने के लिए शुक्रवार को बैठक हुई थी, जो बेनतीजा रही।

सिटीलिंक के परिचालक मई और जून के वेतन का भुगतान न होने को लेकर पहले भी हड़ताल पर चले गए थे। उस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हस्तक्षेप की वजह से 19 जुलाई को हड़ताल वापस ले ली थी।

कर्मचारियों द्वारा ‘काम रोको’ प्रदर्शन की वजह से कार्यालय जाने वाले, छात्रों और अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। कई लोगों ने शहर में ऑटोरिक्शा वालों द्वारा अधिक किराया लेने की शिकायत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\