IPL 2024: सुनील नारायण ने टी20 विश्व कप के लिए वापसी पर किया इनकार, कहा- वह दरवाजा अब बंद हो चुका, देखें पोस्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में शानदार फॉर्म में चल रहे वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाजी ऑलराउंडर सुनील नारायण कैरेबिया और अमेरिका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपने संन्यास के फैसले को वापस नहीं लेंगे और उन्होंने जोर देकर कहा कि वह ‘दरवाजा अब बंद हो चुका है’’।

Sunil Narine (Photo Credit: IPL/BCCI)

कोलकाता, 23 अप्रैल: इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में शानदार फॉर्म में चल रहे वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाजी ऑलराउंडर सुनील नारायण कैरेबिया और अमेरिका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपने संन्यास के फैसले को वापस नहीं लेंगे और उन्होंने जोर देकर कहा कि वह ‘दरवाजा अब बंद हो चुका है’. यह भी पढ़ें: IPL 2024: 'हमने शुरुआत में ही खुद को मुश्किल में डाल लिया', राजस्थान से मिली हार के बाद वोले हार्दिक पंड्या

वेस्टइंडीज के लिए 2019 में टी20 के रूप में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 35 साल के नारायण ने दुनिया भर की फ्रेंचाइजी टी20 लीग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पिछले साल नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

आईपीएल के मौजूदा सत्र में हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बल्ले और गेंद दोनों से उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए नारायण को टी20 विश्व कप में खिलाने के लिए मनाने की कोशिशें चल रहीं थी.

नारायण ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘‘मैं वास्तव में बहुत खुश और आभारी हूं कि हाल ही में मेरे प्रदर्शन ने कई लोगों को सार्वजनिक रूप से मेरे संन्यास से वापसी करने और आगामी टी20 विश्व कप में खेलने की इच्छा व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया है.’’

नारायण ने जोर देकर कहा कि उन्होंने अपने फैसले को स्वीकार कर लिया है और घर से टीम का समर्थन करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उस फैसले को स्वीकार कर लिया है और हालांकि मैं किसी को निराश नहीं करना चाहता लेकिन वह दरवाजा अब बंद हो गया है और मैं उन खिलाड़ियों का समर्थन करूंगा जो जून में वेस्टइंडीज के लिए मैदान में उतरेंगे.’’

नारायण ने कहा, ‘‘जिन खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है और वे हमारे शानदार प्रशंसकों को यह दिखाने के हकदार हैं कि वे एक और खिताब जीतने में सक्षम हैं. मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं.’’

नाइट राइडर्स से 2012 में जुड़ने वाले नारायण आईपीएल के मौजूदा सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने 286 रन बनाए हैं जिसमें पिछले हफ्ते राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद शतक भी शामिल है जो उनका पहला टी20 शतक था.

गेंद के साथ यह ऑफ स्पिनर 22.11 की औसत और 7.10 के इकोनॉमी रेट से नौ विकेट चटकाकर संयुक्त रूप से नाइट राइडर्स का सबसे सफल गेंदबाज है.

नारायण के शानदार फॉर्म को देखते हुए वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पावेल ने उनसे संन्यास से वापसी करके टीम का प्रतिनिधित्व करने का आग्रह किया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड