CSK vs KKR, IPL 2023 Match 61: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 145 रनों का लक्ष्य, अर्धशतक से चूके शिवम दूबे

दूबे ने चक्रवर्ती के खिलाफ छक्का लगाकर जडेजा के साथ 40 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की. चेन्नई के बल्लेबाज हालांकि इसके बाद आखिरी 15 गेंद में एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके. आखिरी ओवर में वैभव अरोड़ा ने जडेजा को चलता किया तो वही धोनी फ्री हिट का फायदा उठाने में नाकाम रहे और तीन गेंद में नाबाद दो रन ही बना सके.

शिवम दूबे (Photo Credits: CSK/Twitter)

चेन्नई: सुनील नारायण (Sunil Narine) और वरूण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 मैच में रविवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की पारी को छह विकेट पर 144 रन पर रोक दिया. नारायण ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिये . चक्रवर्ती को दो सफलता मिली लेकिन उन्होंने चार ओवर में 36 रन खर्च किये.

शार्दुल ठाकुर (तीन ओवर में 15 रन) और वैभव अरोड़ा (चार ओवर में 30 रन) को एक-एक सफलता मिली. शिवम दुबे ने 34 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से नाबाद 48 रन बनाकर चेन्नई को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया. CSK vs KKR, IPL 2023 Match 61 Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 145 रनों का लक्ष्य, शिवम दूबे और रविंद्र जडेजा ने खेली शानदार पारी

चेन्नई ने 11वें ओवर में 72 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे लेकिन दुबे ने रविंद्र जडेजा (20 गेंद में 24 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 53 गेंद में 68 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला. टीम के लिए डेवोन कोनवे ने 28 गेंद में तीन चौके की मदद से 30 रन बनाये. उन्होंने पहले विकेट के लिए रुतुराज गायकवाड़ के साथ 30 जबकि अजिंक्य रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद गायकवाड़ और  कोनवे ने शुरुआती तीन ओवर में तीन चौके लगाकर एक बार फिर चेन्नई को सधी हुई शुरुआत दिलायी. चौथे ओवर में चक्रवर्ती ने गायकवाड़ को अपनी फिरकी में फंसाकर कोनवे के साथ उनकी साझेदारी को तोड़ा.

क्रीज पर आये रहाणे ने हर्षित के खिलाफ छक्का और चौका जड़ा. वह हालांकि आठवें ओवर में एक और बड़ा प्रहार करने की कोशिश में लांग ऑफ पर जेसन रॉय के हाथों में गेंद को मार कर चक्रवर्ती का दूसरा शिकार बने.

पारी के 10वें ओवर में शारदुल ठाकुर की गेंद पर रिंकू सिंह ने कोनवे का अच्छा कैच लपका. अगले ओवर में सुनील नारायण ने अंबाती रायुडु (चार रन) और मोईन अली (एक रन) को बोल्ड किया जिससे चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 61 रन से पांच विकेट पर 72 रन हो गया. रायुडु एक बार फिर विफल रहे तो वहीं नारायण पहली बार लय में दिखे.

शिवम दुबे ने 12वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये सुयश शर्मा के खिलाफ छक्का लगाकर दबाव थोड़ा कम किया लेकिन केकेआर के स्पिनरों ने इसके बाद कसी हुई गेंदबाजी की. दुबे ने 16वें ओवर में शारदुल का स्वागत चौके से किया तो अगले ओवर में एक रन के साथ चेन्नई के रनों का शतक पूरा हुआ. इसी ओवर में रविंद्र जडेजा और फिर दुबे ने एक-एक छक्का जड़ा.

दूबे ने चक्रवर्ती के खिलाफ छक्का लगाकर जडेजा के साथ 40 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की. चेन्नई के बल्लेबाज हालांकि इसके बाद आखिरी 15 गेंद में एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके. आखिरी ओवर में वैभव अरोड़ा ने जडेजा को चलता किया तो वही धोनी फ्री हिट का फायदा उठाने में नाकाम रहे और तीन गेंद में नाबाद दो रन ही बना सके.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी