देश की खबरें | नकवी ने योग शिक्षक की भूमिका निभायी, विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ आसन किये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने योग शिक्षक की भूमिका निभायी और अपने निवास पर अलग-अलग समुदायों के लोगों के साथ विभिन्न ‘आसन’ किये।
नयी दिल्ली, 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने योग शिक्षक की भूमिका निभायी और अपने निवास पर अलग-अलग समुदायों के लोगों के साथ विभिन्न ‘आसन’ किये।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने मुस्लिम, सिख, बौद्ध और इसाई समुदायों के लोगों के साथ योग कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटें में महाराष्ट्र पुलिस के 88 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, 1 की मौत.
उन्होंने न केवल उन्हें यह बताया कि कैसे योगासन किया जाए बल्कि इन आसनों से स्वास्थ्य में आने वाले फायदों के बारे में भी बताया।
कई सालों से योग कर रहे नकवी ने योग शिक्षक के रूप में अपने कौशल एवं जानकारी से उन्हें प्रभावित किया।
यह भी पढ़े | Solar Eclipse 2020: घने बादलों के कारण सूर्य ग्रहण देखने पर लगा ग्रहण, कई शहरों में दिखा नजारा.
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि योग पूरी दुनिया के लिए भारत की देन है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य एवं शांति की हजारों साल पुरानी भारत की संस्कृति को पूरी दुनिया के ब्रांड के तौर पर स्थापित किया।
नकवी ने कहा कि योग जाति, धर्म, क्षेत्र, और देश की सीमा से परे उठकर पूरी मानवता को जोड़ता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)