खेल की खबरें | माराडोना को श्रृद्धांजलि देने स्टेडियम में उमड़े नैपोली के समर्थक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हाथ में मोमबत्तियां, आंखों में आंसू और दिल में माराडोना की यादें लिये नैपोली के प्रशंसक बड़ी तादाद में एकत्र हुए । अपने महानायक की याद में किसी ने स्कार्फ छोड़ा तो किसी ने शर्ट ।

हाथ में मोमबत्तियां, आंखों में आंसू और दिल में माराडोना की यादें लिये नैपोली के प्रशंसक बड़ी तादाद में एकत्र हुए । अपने महानायक की याद में किसी ने स्कार्फ छोड़ा तो किसी ने शर्ट ।

कोरोना महामारी के कारण प्रशंसकों को यूरोपा लीग में नैपोली और क्रोएशिया की रिजेका टीम के बीच मैच के दौरान स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं थी ।

यह भी पढ़े | NZ vs PAK: शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को लगाई जमकर लताड़, कहा- पाकिस्तान कोई क्लब टीम नहीं, नेशनल टीम है.

नैपोली के कप्तान लोरेंजो इंसिग्ने स्टेडियम से बाहर निकले और प्रशंसकों के साथ कुछ मिनट रहे जहां उन्होंने पुष्पगुच्छ भी रखा ।

माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था । इटली के इस शहर में उन्हें ‘खुदा’ का दर्जा हासिल है चूंकि उन्होंने 1987 और 1990 में नैपोली को सीरि ए खिताब दिलाये थे ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st ODI 2020: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला, टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों को मिला मौका.

नैपोली के कप्तान ने कहा ,‘‘ उन्होंने हमेशा हमारी रक्षा की । जब यहां खेले तब भी और जाने के बाद भी । हम हमेशा उनके दिल में थे । अब उनके जाने के बाद हम उन्हें अपने दिलों में रखेंगे । नैपोली के तमाम प्रशंसकों के लिये यह दुखद दिन है ।’’

इस बीच मैच के दौरान स्टेडियम के भीतर बड़ी स्क्रीन पर माराडोना की तस्वीर दिखाई गई। नैपोली के खिलाड़ियों और कोच ने माराडोना की दस नंबर की जर्सी पहनकर स्टेडियम में प्रवेश किया ।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें