Tokyo Olympics 2020: नाओमी ओसाका तोक्यो ओलंपिक से बाहर

ओसाका को फ्रेंच ओपन की पूर्व फाइनलिस्ट चेक गणराज्य की मार्केटा वांड्रोसोवा ने तीसरे दौर के मैच में 6-1, 6-4 से हराया. जापान में जन्मी लेकिन अमेरिका में पली बढ़ी दूसरी रैंकिंग की ओसाका अपने ग्राउंडस्ट्रोक पर संघर्ष करती नजर आयी.

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Photo Credits: Wikimedia Commons)

ओसाका को फ्रेंच ओपन की पूर्व फाइनलिस्ट चेक गणराज्य की मार्केटा वांड्रोसोवा ने तीसरे दौर के मैच में 6-1, 6-4 से हराया. जापान में जन्मी लेकिन अमेरिका में पली बढ़ी दूसरी रैंकिंग की ओसाका अपने ग्राउंडस्ट्रोक पर संघर्ष करती नजर आयी. इस बीच यूनान के स्टेफनोस सिटसिपास ने पुरुष एकल के अंतिम 16 में जगह बनाकर अपने नाना के नक्शेकदम पर चलने की अपनी कवायद बरकरार रखी. उनके नाना ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था.

तोक्यो खेलों में अपना शुरुआती मैच तीन सेट में जीतने वाले चौथी रैंकिंग के सिटसिपास ने दूसरे दौर में अमेरिका के फ्रांसिस टिफोउ को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया. यह भी पढ़ें : Tokyo Olympics 2020: बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जगाई मेडल की उम्मीद

सिटसिपास के नाना सर्गेई सालनिकोव सोवियत संघ की उस फुटबॉल टीम का हिस्सा थे जिसने 1956 में मेलबर्न खेलों में स्वर्ण पदक जीता था. सिटसिपास की मां रूसी और पिता यूनानी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\