देश की खबरें | महिलाओं की ‘जटा’ काटकर अंधविश्वास से छुटकारा दिलातीं नंदनी जाधव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाली कार्यकर्ता नंदनी जाधव के लिए महिलाओं और लड़कियों की ‘‘पवित्र’’ जटा काटना आसान काम है। हालांकि, इस काम के लिए महिलाओं और उनके परिवार को तैयार करना बेहद मुश्किल साबित होता है।

पुणे, 31 जुलाई अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाली कार्यकर्ता नंदनी जाधव के लिए महिलाओं और लड़कियों की ‘‘पवित्र’’ जटा काटना आसान काम है। हालांकि, इस काम के लिए महिलाओं और उनके परिवार को तैयार करना बेहद मुश्किल साबित होता है।

जाधव कहती हैं कि जटा को काटने के लिए कैंची उठाने से पहले महिलाओं और लड़कियों को यह समझाना मुश्किल होता है कि उलझे हुए बालों या जटा को बढ़ाना अंधविश्वास से ज्यादा कुछ नहीं है। नंदिनी जाधव अब तक करीब 250 बार ऐसा कर चुकी हैं।

हिंदू धर्म के कई अनुयायी अपने विश्वास के अनुसार जटा रखते हैं क्योंकि उनका मानना है कि ऐसे बाल पवित्र होते हैं। ऐसी मान्यता है कि जटा एक दैवीय चीज है और इसे काटने से देवी-देवताओं के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

जाधव ने कहा, ‘‘ आमतौर पर, उलझे हुए बालों के कारण उन्हें स्वच्छ रखना, कंघी करके संवारना और देखभाल करना मुश्किल होता है। जटा पाया जाना अंधविश्वास से जुड़ा हुआ है, क्योंकि माना जाता है कि इस तरह के उलझे हुए बाल आशीर्वाद हैं और उन्हें काटने से देवी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।’’

पेशे से ब्यूटीशियन जाधव महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (एमएएनएस) की एक सक्रिय सदस्य हैं। एमएएनएस पहले डॉ. नरेंद्र दाभोलकर के नेतृत्व में कार्यरत थीं, जिनकी अगस्त 2013 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जाधव ने कहा, ‘‘डॉ. दाभोलकर की मृत्यु के बाद मैं एमएएनएस में शामिल हुई। कुछ वर्षों तक अंधविश्वास विरोधी मिशन से जुड़े रहने के बाद, मैंने उलझे हुए बालों से जुड़े अंधविश्वास से लड़ने के लिए अपनी पेशेवर विशेषज्ञता का उपयोग करने का फैसला किया।’’

जाधव ने कहा कि 2014-15 में उनकी मुलाकात एक बैंक प्रबंधक की पत्नी से हुई, जिनकी जटा थी। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम उनके परिवार के सदस्यों से मिले, जो शिक्षित थे, तो वे यह कहते हुए जटा कटाने के लिए तैयार नहीं हुए थे कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। हमें पता चला कि महिला के उलझे हुए बालों के कारण पति के साथ उनका रिश्ता तनावपूर्ण था।’’

उन्होंने कहा कि घंटों के परामर्श के बाद आखिरकार परिवार जटा को काटने के लिए राजी हो गया और आज वे एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

वहीं, पुणे में काम करने वाली शिल्पा ने कहा कि उनकी मां ने हाल ही में 20 साल बाद उलझे बालों से छुटकारा पाया और आज वह एक सामान्य जीवन जी रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\