विदेश की खबरें | नायडू ने गैबॉन के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को गैबॉन के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत की और विभिन्न क्षेत्रों में मध्य अफ्रीकी देश के साथ काम करने और क्षेत्रीय एवं बहुपक्षीय सहयोग को व्यापक बनाने के लिए भारत की इच्छा व्यक्त की।

लिबरेविले (गैबॉन), 31 मई उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को गैबॉन के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत की और विभिन्न क्षेत्रों में मध्य अफ्रीकी देश के साथ काम करने और क्षेत्रीय एवं बहुपक्षीय सहयोग को व्यापक बनाने के लिए भारत की इच्छा व्यक्त की।

नायडू गैबॉन, सेनेगल और कतर की तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में सोमवार को यहां पहुंचे। नायडू ने गैबॉन की प्रधानमंत्री रोज क्रिस्टियन ओसूका रापोंडा के साथ मुलाकात की और उसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति प्रदान करते हुए, नेताओं ने विकास, ऊर्जा, व्यापार, जलवायु सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।’’

उन्होंने बहुपक्षीय मंचों पर विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संदर्भ में पारस्परिक हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘उपराष्ट्रपति ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने और व्यापक बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के हमारे दायरे का विस्तार करने के लिए गैबॉन के साथ मिलकर काम करने की भारत की इच्छा व्यक्त की।’’

नायडू ने गैबॉन के राष्ट्रपति अली बोंगो ओन्डिम्बा से भी मुलाकात की और गैबॉन के सामाजिक आर्थिक विकास का समर्थन करने और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

ओन्डिम्बा के साथ बैठक के दौरान नायडू ने कहा कि ‘‘भारत गैबॉन के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है और गैबॉन की विकास यात्रा में भारत सरकार की विश्वसनीय भागीदार बनने की प्रतिबद्धता को दोहरायी।’’

नायडू ने गैबॉन के विदेश मंत्री मौसा-अदामो से भी मुलाकात की और दोनों नेताओं ने भारत-गैबॉन साझेदारी को "पुन: सक्रिय" करने के उपायों पर चर्चा की।

उपराष्ट्रपति ने गैबॉन की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष फॉस्टिन बाउकोबी और सीनेट अध्यक्ष लूसी मिलेबौ औबुसन के साथ भी एक संयुक्त बैठक की।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, नायडू ने उन्हें भारतीय संविधान की प्रतिकृतियां भेंट कीं और भारत-गैबॉन संबंधों में लोकतंत्र और बहुलवाद के साझा मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। नायडू के गैबॉन में व्यापारिक समुदाय के साथ बातचीत करने और भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने की भी उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\