देश की खबरें | नायडू ने विशाखापत्तनम में फार्मा संयंत्र में गैस रिसाव घटना पर चिंता जताई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम में एक फार्मा इकाई में बेंजीन गैस का रिसाव होने की घटना पर मंगलवार को चिंता जताई।
अमरावती, 30 जून तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम में एक फार्मा इकाई में बेंजीन गैस का रिसाव होने की घटना पर मंगलवार को चिंता जताई।
इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़े | Assam Lottery Results Today: असम लॉटरी का 30 जून का लकी ड्रा रिजल्ट फटाफट ऑनलाइन assamerterter.com पर देखें.
मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए विपक्ष के नेता ने मांग की कि सरकार को घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल बेहतर इलाज उपलब्ध कराना चाहिए।
शहर के पास परवादा में दवा बनाने वाली सेनर लाइफ साइंसेज कंपनी की इकाई में मंगलवार सुबह बेंजीन गैस का रिसाव होने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य बीमार पड़ गए।
यह भी पढ़े | Coronavirus: बिहार के पटना में दुल्हे सहित शादी समारोह में शामिल हुए 80 लोग कोरोना से संक्रमित .
नायडू ने यहां एक बयान में इसे, “चिंताजनक स्थिति बताया क्योंकि जहरीले गैस रिसाव की यह एक और घटना है जबकि बंदरगाह शहर के लोग एलजी पॉलीमर्स त्रासदी के सदमे से अभी उबर भी नहीं पाए हैं।”
कुछ दिन पहले हुई उस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
उन्होंने कहा कि सरकार को मृतकों के परिवार को हरसंभव मदद मुहैया करानी चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)