देश की खबरें | सितंबर में अंतरराष्ट्रीय चैलेंज टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे नागपुर, रायपुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ियों को अपनी सरजमीं पर रैंकिंग और अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा क्योंकि देश सितंबर में नागपुर और रायपुर में दो बीडब्ल्यूएफ अंतरराष्ट्रीय चैलेंज टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

नयी दिल्ली, तीन जून भारत के उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ियों को अपनी सरजमीं पर रैंकिंग और अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा क्योंकि देश सितंबर में नागपुर और रायपुर में दो बीडब्ल्यूएफ अंतरराष्ट्रीय चैलेंज टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने एक जूनियर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी भी हैदराबाद को दी है जो सितंबर में ही है।

थॉमस कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने पिछले महीने बीडब्ल्यूएफ को लिखकर और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अनुरोध किया था।

बीडब्ल्यूएफ ने इस अनुरोध को स्वीकार करके देश को दो अंतरराष्ट्रीय चैलेंज और एक जूनियर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी।

बीएआई सचिव संजय मिश्रा ने पीटीआई से कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ ने भारत को तीन टूर्नामेंट दिये हैं जो सितंबर में होंगे। इन टूर्नामेंट से युवा भारतीय खिलाड़ियों को अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगितायें खेलने को मिलेंगी जिसमें वे बेहतरीन प्रतिद्वंद्वियों से भिड़ेंगे और साथ ही अहम विश्व रैंकिंग भी हासिल करेंगे। ’’

एक साल में दुनिया भर में कुल 31 अंतरराष्ट्रीय चैलेंज टूर्नामेंट होते हैं जिसमें भारत ने सिर्फ एक की मेजबानी की।

अंतरराष्ट्रीय चैलेंज टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट के ढांचे में ‘ग्रेड 3’ की प्रतियोगिता होती हैं और इससे मिलने वाले रैंकिंग अंक और पुरस्कार राशि ग्रेड एक (बीडब्ल्यूएफ मेजर) और दो (बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर) टूर्नामेंट से काफी कम होती है।

भारत सिर्फ एक जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री की मेजबानी करता है जो पुणे में 30 अगस्त से चार सितंबर तक होगा। इसके अलावा तीन बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर टूर्नामेंट - ओडिशा सुपर 100, सैयद मोदी सुपर 300 और इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट हैं जिनकी मेजबानी भारत करता है।

लेकिन अब इन तीन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के शामिल होने से भारत प्रत्येक वर्ष कम से कम सात अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

बीएआई के 2022-23 कैलेंडर के अनुसार रायपुर में पहले और फिर नागुपर में यह चैलेंज टूर्नामेंट होगा। हालांकि अभी तारीख तय की जानी बाकी हैं।

वहीं 84वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप तीन साल के बाद पुणे में अगले साल 19 से 23 फरवरी तक आयोजित की जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू