देश की खबरें | नागपुर : गोलीबारी में कुख्यात अपराधी की मौत, एक अन्य बदमाश घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों द्वारा की गई गोलीबारी में एक कुख्यात अपराधी की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, तीन जनवरी महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों द्वारा की गई गोलीबारी में एक कुख्यात अपराधी की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना बृहस्पतिवार शाम नागपुर जिले के खापरखेड़ा पुलिस थाने की सीमा में बाबुलखेड़ा गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि पवन हिरणवार के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई बंटी हिरणवार के चेहरे पर गोली लगी।

पुलिस के अनुसार, शेखू गिरोह के शार्पशूटरों ने कथित तौर पर एक अन्य गिरोह के लोगों को रोका जो कार में सवार थे। मोटरसाइकिल पर सवार छह शार्पशूटरों ने घात लगाकर हमला किया और कार पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

शेखू गिरोह 10 साल पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता हेमंत दियावर की हत्या में शामिल था।

पवन हिरणवार को पहले महाराष्ट्र खतरनाक गतिविधियां रोकथाम (एमपीडीए) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था और हाल ही में दो साल के लिए निर्वासित किये जाने से पहले उसे रिहा किया गया था। उसके चचेरे भाई बंटी को भी देश से निकाल दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि दोनों आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे और उन पर 2018 में हत्या के प्रयास के लिए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी