नागपुर से निर्वासित व्यक्ति तालिबान में शामिल हुआ, बंदूक थामे तस्वीर सामने आई: पुलिस

भारत में अवैध रूप से रह रहे जिस अफगानी नागरिक को इस साल नागपुर से निर्वासित किया गया था, वह तालिबान में शामिल हो गया है और राइफल थामे उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 20 अगस्त : भारत में अवैध रूप से रह रहे जिस अफगानी नागरिक को इस साल नागपुर से निर्वासित किया गया था, वह तालिबान में शामिल हो गया है और राइफल थामे उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. तालिबान ने रविवार को राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने के बाद काबुल पहुंचकर अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया था. अधिकारी ने कहा, ''नूर मोहम्मद अजीज मोहम्मद (30) बीते दस साल से अवैध रूप से नागपुर में रह रहा था. वह शहर के डिगोरी इलाके में किराए के एक मकान में रहता था.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की. अंतत: उसे पकड़कर 23 जून को अफगानिस्तान निर्वासित कर दिया गया. ऐसा प्रतीत होता है कि वह निर्वासन के बाद तालिबान में शामिल हो गया. बंदूक थामे उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है. '' इससे पहले, जांच के दौरान पुलिस ने पाया था कि वह 2010 में छह महीने के पर्यटक वीजा पर नागपुर आया था. बाद में, उसने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में शरणार्थी का दर्जा देने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसका आवेदन खारिज कर दिया गया. यह भी पढ़ें : UP Cabinet Reshuffle: योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, इन चेहरों को मिल सकती है जगह

उसकी अपील को यूएनएचआरसी ने भी ठुकरा दिया. तब से वह नागपुर में अवैध रूप से रह रहा था. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि नूर मोहम्मद का असली नाम अब्दुल हक है और उसका भाई तालिबान के साथ काम करता था. पिछले साल नूर ने धारदार हथियार के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड