देश की खबरें | नगालैंड में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 26 मामले, संक्रमितों की संख्या 156 हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 26 नए मामले सामने आये जिसके बाद, प्रदेश में शुक्रवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 156 हो गयी है । राज्य सरकार के एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी ।

जियो

कोहिमा, 12 जून नगालैंड में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 26 नए मामले सामने आये जिसके बाद, प्रदेश में शुक्रवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 156 हो गयी है । राज्य सरकार के एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी ।

इससे पहले चार जून को प्रदेश में सर्वाधिक 22 मामले सामने आये थे

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: पीएम मोदी ने लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलॉन सिसॉलिथ से फोन पर की बात: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

योजना एवं समन्वय मंत्री नीबा क्रोनू ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘आज नौ नमूनों में जांच के बाद कोविड—19 की पुष्टि हुयी जबकि कल देर रात 17 अन्य लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी थी । ’’

क्रोनू कोविड—19 पर सरकार के प्रवक्ता भी हैं ।

यह भी पढ़े | सीएम उद्धव ठाकरे ने  IFLOWS का किया उद्घाटन , कहा- बाढ़ का पूर्वानुमान लगाने वाली प्रणाली मुंबई के लिए साबित होगी वरदान.

उन्होंने बताया कि 156 मामलों में से 30 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और प्रदेश में 126 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस पी फोम ने ट्वीट कर बताया कि कल रात 17 लोगों के नमूनों की जांच में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी थी । उन्होंने यह भी बताया कि अन्य नौ मामले आज सामने आये हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\