देश की खबरें | नगालैंड सरकार ने लॉकडाउन 15 जुलाई तक बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड सरकार ने कोविड-19 महामारी का प्रसार रोकने के लिये प्रदेश में बंद को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है। सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

कोहिमा, 29 जून नगालैंड सरकार ने कोविड-19 महामारी का प्रसार रोकने के लिये प्रदेश में बंद को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है। सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

योजना और समन्वय तथा संसदीय मामलों के मंत्री नेइबा क्रोनू, जो कोविड-19 पर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता भी हैं, ने कहा कि बंद को बढ़ाने का फैसला मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

यह भी पढ़े | सोने के भाव में 26 रुपये की गिरावट.

उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने व्यापक विचार-विमर्श और संबंधित जिलों के कोविड-19 कार्यबल की अनुशंसा के बाद मौजूदा बंद के उपायों को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का फैसला किया।

राज्य सरकार ने इससे पहले विभिन्न अधिसूचनाओं के जरिये कृषि गतिविधियों, आवश्यक सामानों की आवाजाही, धार्मिक या सार्वजनिक स्थलों को खोलने और स्थानीय टैक्सी या ऑटोरिक्शा को खोलने के लिये रियायत दी थी।

यह भी पढ़े | Coronavirus: पिछले 24 घंटें में ITBP के 4 और कर्मियों का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव.

क्रोनू ने कहा कि असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश से लगने वाली अंतरराज्यीय सीमाएं बंद रहेंगी और अंतरराज्यीय प्रवेश बिंदुओं पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

इसबीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एस पांगन्यू फोम ने कहा कि नगालैंड में 18 सैन्यकर्मियों समेत 19 और लोग संक्रमित पाए गए हैं जिन्हें मिलाकर सोमवार को राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 434 पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि कुल 434 मामलों में से 266 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 168 ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\