देश की खबरें | नगालैंडः कांग्रेस ने पुस्तकालय के नामकरण पर निराशा जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एनपीसीसी) ने बुधवार को इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, दीमापुर (पूर्व में द ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी नगालैंड) के हाल में उद्घाटन वाले केंद्रीय पुस्तकालय का नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के नाम पर रखने के फैसले की कड़ी निंदा की।

कोहिमा, दो अप्रैल नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एनपीसीसी) ने बुधवार को इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, दीमापुर (पूर्व में द ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी नगालैंड) के हाल में उद्घाटन वाले केंद्रीय पुस्तकालय का नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के नाम पर रखने के फैसले की कड़ी निंदा की।

एनपीसीसी ने एक बयान में इस कदम को ‘‘बेहद परेशान करने वाला’’ बताया तथा संविधान में निहित धर्मनिरपेक्ष और समावेशी मूल्यों में विश्वास रखने वाले समाज के सभी वर्गों से एकजुट विरोध का आह्वान किया।

कांग्रेस ने कहा कि हेडगेवार को इस तरह का सम्मान देना निराशाजनक है। कांग्रेस ने दावा किया कि आरएसएस हिंदुत्व की विचारधारा की वकालत करता है और इसका उद्देश्य भारत को आरएसएस के सिद्धांतों का पालन करने वाले राष्ट्र में बदलना है।

एनपीसीसी ने दलील दी कि यह निर्णय विश्वविद्यालय द्वारा असहिष्णुता और कट्टरता को बढ़ावा देने को दर्शाता है, खासकर नगालैंड जैसे राज्य में।

बयान में कहा गया, ‘‘नगालैंड, जहां अल्पसंख्यक समुदायों की एक महत्वपूर्ण आबादी रहती है, लंबे समय से ऐसा क्षेत्र रहा है जहां इस तरह की विभाजनकारी विचारधाराओं को इसके सांस्कृतिक और सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा माना जाता है।’’

पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि इस कृत्य से तनाव और बढ़ सकता है तथा नगालैंड के लोगों के साथ-साथ पूरे भारत के अल्पसंख्यक समुदायों को नुकसान हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें