देश की खबरें | नगालैंड उपचुनाव: दक्षिणी अंगामी-एक सीट पर एनडीपीपी के प्रत्याशी ने किया कब्जा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोहिमा, 10 नवंबर नगालैंड विधानसभा उपचुनाव के मंगलवार को आए नतीजों में दक्षिणी अंगामी-एक सीट पर सत्ताधारी दल एनडीपीपी ने जीत दर्ज दर्ज की और निर्दलीय उम्मीदवार टी यंग्सो संगतम ने पुंगरो-किफिरे सीट पर कब्जा किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: कांग्रेस के फ्लॉप परफॉरमेंस से बिहार में कमजोर हुई तेजस्वी यादव की सरकार बनाने की लड़ाई?.

चुनाव अधिकारी मोहम्मद अली शिहाब ने बताया कि दक्षिणी अंगामी-एक सीट पर योखा को 4,773 मत मिले और उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी तथा निर्दलीय उम्मीदवार सेविली पीटर जशुमो को 598 मतों से हराया।

उन्होंने कहा कि जशुमो को 4,175 मत मिले और एनपीएफ के प्रत्याशी किकोवी किरहा को 2,575 मत प्राप्त हुए।

यह भी पढ़े | Gujarat By-Election 2020 Results: कांग्रेस पार्टी गुजरात में हार के कारणों की समीक्षा करेगी.

चुनाव के नतीजों की घोषणा होने के बाद योखा ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपने क्षेत्र के छह गांवों और एक नगर निगम क्षेत्र के लोगों से किये गए वादों को पूरा करने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैंने जो वादे किये थे उन्हें पूरा करने का भरसक प्रयास करूंगा।”

पुंगरो-किफिरे में सत्ताधारी पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस को तगड़ा झटका लगा क्योंकि भाजपा की ओर से उसके प्रत्याशी लिरिमोंग संगतम तीसरे स्थान पर रहे।

निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार टी यंग्सो संगतम ने 1,527 मतों से जीत हासिल की।

अधिकारी ने बताया कि संगतम को 8,747 मत मिले और उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी एस किउसुमियू यिमचुंगर को हराया।

अधिकारी ने कहा कि यिमचुंगर को 7,220 मत मिले और भाजपा के लिरिमोंग को 5,664 मत प्राप्त हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)