देश की खबरें | नागल टैम्पियर ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के सुमित नागल ने अर्जेंटीना के क्वालीफायर निकोलस किकर को सीधे सेटों में हराकर शुक्रवार को फिनलैंड में टैम्पियर एटीपी चैलेंजर प्रतियोगिता के एकल सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई भारत के सुमित नागल ने अर्जेंटीना के क्वालीफायर निकोलस किकर को सीधे सेटों में हराकर शुक्रवार को फिनलैंड में टैम्पियर एटीपी चैलेंजर प्रतियोगिता के एकल सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

विश्व रैंकिंग में 306वें स्थान पर काबिज 28 साल के भारतीय खिलाड़ी ने रैंकिंग में 361वीं स्थान के खिलाड़ी किकर को 6-4, 6-3 से हराया।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह तीन मुकाबलों में नागल की यह दूसरी जीत है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी के 51 अंकों के मुकाबले 67 अंक जीते।

नागल धीरे-धीरे लय में वापसी कर रहे है। वह इससे पहले इटली में ट्रायस्टे चैलेंजर में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।

नांगल ने 10 फाइनल में से छह चैलेंजर एकल खिताब जीते हैं।

इस बीच अमेरिका के ब्लूमफील्ड हिल्स में क्रैनब्रुक टेनिस क्लासिक अनिरुद्ध चंद्रशेखर और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को स्थानीय वाइल्ड कार्ड स्टेफन दोस्तनिक और बेंजामिन किट्टाय से 6-4, 4-6, 7-10 से शिकस्त मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू