देश की खबरें | नागल ने तोक्यो ओलंपिक के लिए एकल में कट हासिल किया, एआईटीए ने उनकी बोपन्ना के साथ जोड़ी बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल तोक्यो ओलंपिक पुरुष एकल वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने एआईटीए को इसकी पुष्टि की ।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल तोक्यो ओलंपिक पुरुष एकल वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने एआईटीए को इसकी पुष्टि की ।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने दिविज शरण का नामांकन वापस लेकर पुरुष युगल प्रतियोगिता के लिए रोहन बोपन्ना के साथ उनकी जोड़ी बनायी है।।

नागल की 14 जून को रैंकिंग 144 थी जो तोक्यो ओलंपिक में सीधे प्रवेश के लिए आखिरी स्थान था।  टेनिस में प्रविष्टियां स्वीकार करने की समय सीमा कुछ घंटे बाद (भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार रात साढ़े बजे) समाप्त हो रही है । प्रजनेश गुणेश्वरन रैंकिंग में 148वें स्थान पर होने के कारण अभी तक तोक्यो का टिकट नहीं कटा सके है लेकिन  यह देखा जाना बाकी है कि क्या वह समय सीमा  तक कट ऑफ में जगह बना पाते है या नहीं।

आईटीएफ ने प्रविष्टियों की समय सीमा समाप्त होने से कुछ घंटे पहले एआईटीए को सूचित किया कि नागल ओलंपिक में पुरुष एकल में भाग लेने के पात्र हैं। 

इससे पहले गुरुवार को यह कट ऑफ रैंकिंग 130 थी और युकी भांबरी ने 127वीं रैंकिंग के साथ कट में प्रवेश कर लिया था लेकिन हाल ही में अमेरिका में दाहिने घुटने के ऑपरेशन के कारण वह खेल नहीं सकेंगे।

भांबरी ने पीटीआई  से कहा ,‘‘ मैं नहीं खेलूंगा ।’’

कड़े प्रोटोकॉल और कोरोना संक्रमण के डर से कई खिलाड़ियों ने ओलंपिक से नाम वापिस ले लिया है ।

एआईटीए के महासचिव अनिल धूपर ने कहा, ‘‘ आईटीएफ ने एकल के लिए नागल के प्रवेश की पुष्टि की है। हमने उनसे बात की और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया हैं। हमने भारतीय ओलंपिक संघ से संपर्क किया है और उनके ‘एक्रिडिटेशन’ की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।’’

आईटीएफ पुरुष युगल ड्रा भरने के लिए एकल खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे रहा है इसलिए एआईटीए को बोपन्ना के साथ नागल को मैदान में उतरने का मौका मिला हैं। हमने इसके लिए पहले दिविज शरण के साथ उन्हें नामांकित किया था।

बोपन्ना और दिविज शरण को तोक्यो ओलंपिक में अभी तक जगह नहीं मिली है । बोपन्ना और दिविज की संयुक्त रैंकिंग 113 और विकल्पों की सूची में वे चौथे स्थान पर है ।

धूपर ने कहा, ‘‘हमने दिविज शरण का नामांकन वापस ले लिया है और नयी टीम आईटीएफ को भेज दी है। देखते हैं बोपन्ना और नागल की जोड़ी को जगह मिल पाती है या नहीं।’’

इसकी संभावना है कि बोपन्ना पुरुष युगल के लिए जगह बना ले क्योंकि नागल और सानिया मिर्जा मिश्रित युगल स्पर्धा में जगह बनाने की संभावना कम है क्योंकि इसमें सिर्फ 16 टीमें भाग लेंगी।

बोपन्ना और नागल के पुरुष युगल में प्रवेश को लेकर आईटीएफ ने अभी तक पुष्टि नहीं की है ।

आईटीएफ के एक अधिकारी ने पीटीआई- से कहा, ‘‘हम युगल परिदृश्य पर अटकलें लगाने की स्थिति में नहीं हैं। गुणेश्वरन अभी भी कट ऑफ से कुछ स्थान ही नीचे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\