खेल की खबरें | नागल टुलन चैलेंजर स्पर्धा में उपविजेता रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस साल चैलेंजर स्पर्धा का तीसरा फाइनल खेल रहे विश्व रैंकिंग में 189 स्थान पर खड़े भारतीय खिलाड़ी को रैंकिंग में उनसे पांच स्थान नीचे काबिज कोप्रिवा ने 6-2, 6-4 से हराया।

इस साल चैलेंजर स्पर्धा का तीसरा फाइनल खेल रहे विश्व रैंकिंग में 189 स्थान पर खड़े भारतीय खिलाड़ी को रैंकिंग में उनसे पांच स्थान नीचे काबिज कोप्रिवा ने 6-2, 6-4 से हराया।

नागल को अपनी सर्विस के साथ संघर्ष करना पड़ा और शुरुआती सेट में 40-0 की बढ़त गंवाने के बाद उन्होंने अपना आपा खो दिया। इस गेम को हारने से निराश होकर उसने अपना रैकेट कोर्ट पर पटक जिससे वह टूट गया।

चेक गणराज्य के खिलाड़ी ने बैकहैंड गेम प्वाइंट अर्जित किया और फोरहैंड से अंक बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।

नागल ने इस साल की शुरुआत में रोम (अप्रैल) और टाम्परे (जुलाई) चैलेंजर स्पर्धाओं में जीत दर्ज की है।

  नागल ने इस प्रतियोगिता में  अपने अभियान के दौरान वरीयता प्राप्त दो खिलाड़ियों को शिकस्त दी। इसमें क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय स्पेन के अल्बर्ट रामोस-विनोलास पर सीधे सेटों में जीत भी शामिल है।

नागल को इस प्रदर्शन से 60 रेटिंग अंक का फायदा हुआ और वह नयी रैंकिंग में 33 स्थान के सुधार के साथ 156 वें पायदान पर पहुंच जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट