जरुरी जानकारी | नड्डा ने एफएसएसएआई से 'स्ट्रीट फूड' विक्रेताओं के लिए पंजीकरण शुल्क माफ करने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई को 'स्ट्रीट फूड' वालों के लिए 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क माफ करने का निर्देश दिया।
नयी दिल्ली, 20 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई को 'स्ट्रीट फूड' वालों के लिए 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क माफ करने का निर्देश दिया।
उन्होंने साथ ही देश भर में 'स्ट्रीट फूड' केंद्र बनाने की जरूरत पर जोर दिया।
नड्डा ने राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा लगभग 1,350 'स्ट्रीट फूड' विक्रेताओं के लिए आयोजित एक प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
नड्डा ने एफएसएसएआई को 'स्ट्रीट फूड' विक्रेताओं के लिए 100 रुपये का वार्षिक पंजीकरण शुल्क माफ करने का निर्देश दिया।
विक्रेताओं को प्रोत्साहित करने और अधिक से अधिक पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए, उन्होंने कहा कि एफएसएसएआई 'स्ट्रीट फूड' विक्रेताओं के लिए 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क माफ करेगा।
इस समय एफएसएसएआई 12 लाख रुपये तक का सालाना कारोबार करने वाले 'स्ट्रीट फूड' विक्रेताओं सहित छोटे खाद्य व्यवसाय संचालकों से पंजीकरण शुल्क के रूप में 100 रुपये प्रति वर्ष लेता है।
एफएसएसएआई ने प्रशिक्षण में शामिल सभी विक्रेताओं को प्रमाण पत्र के साथ ही 'स्ट्रीट सेफ' परीक्षण किट भी दिया।
नड्डा ने 'स्ट्रीट फूड' विक्रेताओं से अपने दैनिक जीवन में प्रशिक्षण को व्यावहारिक रूप से लागू करने का आग्रह किया, ताकि पारंपरिक 'स्ट्रीट फूड' संस्कृति सभी के लिए सुरक्षित बनी रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)