खेल की खबरें | नडाल और बार्टी सीधे सेटों में जीते, सोफिया केनिन भी आगे बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल ने दुनिया के 56वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ दो घंटे से कुछ कम समय में 6-3, 6-4, 6-1 से जीत दर्ज की।

बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल ने दुनिया के 56वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ दो घंटे से कुछ कम समय में 6-3, 6-4, 6-1 से जीत दर्ज की।

दूसरे सेट में नडाल जब सेट जीतने के लिए सर्विस कर रहे थे तब जेयर को तीन ब्रेक प्वाइंट मिले लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पाए। वह तीसरे सेट में भी ब्रेक प्वाइंट को भुनाने में नाकाम रहे।

स्पेन के 34 साल के नडाल ने इस मैच के दौरान कमर की समस्या का कोई संकेत नहीं दिया जिसके कारण साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट की उनकी तैयारी प्रभावित हुई है। वह पिछले हफ्ते एटीपी कप में स्पेन की ओर से नहीं खेले जबकि अभ्यास के दौरान भी कमर में जकड़न से परेशान थे।

नडाल ने मैच के बाद कहा, ‘‘पिछले 15 दिन मेरे लिए काफी कड़े रहे। कमर को लेकर समस्या थी। मुझे आज बचना था और मैंने वही किया। मुझे सीधे सेटों में जीत की ही जरूरत थी।’’

वह दूसरे दौर में अमेरिका के क्वालीफायर खिलाड़ी माइकल ममोह का सामना करेंगे जिन्होंने विक्टर ट्रॉकी को करीबी मुकाबले में 7-6, 6-7, 3-6, 7-6, 7-5 से हराया।

एटीपी कप का खिताब जीतने वाली रूस की टीम के खिलाड़ी हालांकि अच्छी फॉर्म में दिखे। चौथे वरीय डेनिल मेदवेदेव ने वासेक पोसपिसिल को 6-2, 6-2, 6-4 से हराकर अपनी लगातार जीत के क्रम को 15 मैचों तक पहुंचाया जबकि सातवें वरीय आंद्रेय रूबलेव ने यानिक हेंफमैन को 6-3, 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।

महिला एकल में गत चैंपियन सोफिया केनिन ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की।

अमेरिका की 22 साल की खिलाड़ी सोफिया ने आस्ट्रेलिया की वाइल्ड कार्ड धारक और दुनिया की 133वें नंबर की खिलाड़ी मेडिसन इंगलिस को मेलबर्न पार्क में सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराया।

मेडिसन को टूर स्तर के मुकाबलों में अब भी पहली जीत की तलाश है। उन्होंने इस स्तर पर अब तक अपने सभी छह मुकाबले हारे हैं।

सोफिया ने मैच के बाद कहा, ‘‘बेशक मैं जिस तरह खेली उससे खुश नहीं हूं लेकिन जीत तो जीत होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले दौर का मुकाबला था इसलिए बेशक मैं नर्वस थी।’’

पिछले साल मेलबर्न में फाइनल में सोफिया के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेत गरबाइन मुगुरुजा भी रूस की मार्गरिटा गैसपेरिन को 6-4, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रही।

मुगुरुजा ने दूसरे सेट में सिर्फ 11 अंक गंवाए और नौवीं बार आस्ट्रेलियाई ओपन में खेलते हुए कभी पहले दौर का मुकाबला नहीं गंवाने का अपना क्रम बरकरार रखा।

लगभग एक साल बाद ग्रैंडस्लैम मुकाबले में वापसी कर रही शीर्ष रैंकिंग की महिला टेनिस खिलाड़ी ऐश बार्टी ने पहले दौर में डंका कोविनिच को 6-0 6-0 से करारी शिकस्त दी।

पिछले साल इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सोफिया से हार का सामना करने वाली बार्टी ने कोविड-19 महामारी के कारण यूएस ओपन और फ्रेंच ओपन में भाग नहीं लिया था।

उन्होंने पिछले साल फरवरी के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के वार्मआप के तौर पर खेले गये यारा वैली क्लासिक से प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की थी।

बार्टी ने 44 मिनट तक चले मुकाबले में कोविनिच की 28 सहज गलतियों की तुलना में सिर्फ पांच सहज गलतियां की। वह आठ में से छह ब्रेक प्वाइंट को भुनाने में कामयाब रही।

दो बार की आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और पिछले साल अमेरिकी ओपन की उप विजेता विक्टोरिया अजारेंका को सांस लेने में तकलीफ के कारण दूसरे सेट के दौरान कोर्ट पर उपचार कराना पड़ा और बाद में अमेरिका की जेसिका पेगुला ने उन्हें 7-5, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद तीन हफ्ते के पृथकवास से गुजरने वाली पॉला बेडोसा मैच जीतने के लिए सर्विस करने के बावजूद रूस की क्वालीफायर ल्युडमिला सेमसोनोवा के हाथों 6-7, 7-6, 7-5 से हार गई।

स्पेन के 17 साल के कार्लोस अल्कारेज 2014 आस्ट्रेलियाई ओपन में जीत दर्ज करने वाले थनासी कोकिनाकिस के बाद ग्रैंडस्लैम मैच जीतने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बने। थनासी ने जब मुकाबला जीता था तब उनकी उम्र अल्कारेज से एक दिन कम थी।

अल्कारेज ने नीदरलैंड के 25 साल के बोटिक वान डि जेंडचुप को सीधे सेटों में 6-1, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।

आस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्ड धारक एलेक्सेई पोपिरिन ने 13वें वरीय डेविड गोफिन को पांच सेट में 3-6, 6-4, 6-7, 7-6, 6-3 से हराकर बाहर किया।

सोलह साल की कोको गॉ ने महिला एकल में जिल टेचमैन को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

अमेरिका की 20 साल की आन ली ने 31वें नंबर की झेंग शुआई को सिर्फ 47 मिनट में 6-2, 6-0 से हराकर सत्र में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। आन ली की विश्व रैंकिंग 69 है और वह अपने सिर्फ तीसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल रही हैं।

आन ली पिछले हफ्ते मेलबर्न पार्क में तैयारी टूर्नामेंट के दौरान अजीब उपलब्धि के बाद टूर्नामेंट में उतरी हैं। आन ली ने ग्रेम्पियंस ट्रॉफी का खिताब एनेट कोनटावीट के साथ साझा किया था क्योंकि आस्ट्रेलियाई ओपन से ठीक पहले खिलाड़ियों को थकान से बचाने के लिए आयोजकों ने फाइनल का आयोजन नहीं करने का फैसला किया था।

मिस्र की क्वालीफायर खिलाड़ी मायर शेरिफ ने एक अन्य क्वालीफायर क्लो पैकेट को 7-5, 7-5 से हराकर इतिहास रचा। वह ग्रैंडस्लैम मुकाबला जीतने वाली अपने देश की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े