खेल की खबरें | नडाल और बार्टी चौथे दौर में, गत चैम्पियन ओसाका उलटफेर का शिकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी ऐश बार्टी आराम से अगले दौर में पहुंच गयीं।

शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी ऐश बार्टी आराम से अगले दौर में पहुंच गयीं।

रोलां गैरां के 13 बार के चैम्पियन नडाल ने 28वें वरीय खाचानोव को 6-3, 6-2, 3-6, 6-1 से पराजित किया। रिकार्ड 21वें ग्रैंडस्लैम एकल खिताब की कोशिश में जुटे नडाल का सामना इस दौर में पहली बार वरीय खिलाड़ी से हुआ।

नडाल को तीसरे सेट में थोड़ी परेशानी हुई जब रूस के छह फुट छह इंच लंबे खिलाड़ी ने उनकी सर्विस तोड़कर 3-1 की बढ़त बना ली और यह सेट 57 मिनट में अपने नाम कर लिया।

लेकिन 35 साल के नडाल ने जल्द ही संभलते हुए चौथे सेट में दो बार ओलंपिक रजत पदक विजेता की सर्विस तोड़ दी।

नडाल अभी रिकार्ड 20 पुरूष एकल खिताब के मामले में रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच की बराबरी पर हैं।

मेलबर्न पार्क में नौ बार के चैम्पियन जोकोविच वीजा रद्द होने के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल सके जबकि फेडरर चोट से उबर रहे हैं जिससे उन्होंने इस टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया।

ओसाका तीसरे दौर में अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा से 4-6, 6-3, 7-6 से हारने के बाद बाहर हो गयी।

बीस साल की अनिसिमोवा ने मार्गरेट कोर्ट एरिना में तीसरे सेट में टाईब्रेकर से पहले दो मैच प्वाइंट बचाए और फिर ऐस लगाकर मुकाबला अपने नाम किया। उन्होंने ओसाका के 21 के मुकाबले 46 विनर्स लगाये।

अनिसिमोवा ने मैच के पहले गेम में दो बार डबल फॉल्ट करके 13वीं वरीयता प्राप्त ओसाका को शुरुआती ब्रेक दिया।

अगले दौर में अनिसिमोवा का सामना बार्टी से होगा जिन्होंने 30वीं वरीय कैमिला जार्जी पर 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की। यह मैच ओसाका-अनिसिमोवा के मैच से बाद में शुरू हुआ था लेकिन इससे पहले खत्म हो गया।

बार्टी ने इसमें केवल आठ गेम गंवाये। विम्बलडन और 2019 फ्रेंच ओपन चैम्पियन बार्टी 1978 के बाद घरेलू चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली आस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बनने की कोशिश में जुटी हैं।

आस्ट्रेलियाई ओपन में दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका ने 15वीं वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना को सीधे सेटों में हराकर के चौथे दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना फ्रेंच ओपन चैंपियन बारबोरा क्रेसीकोवा से होगा जो पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके आगे बढ़ने में सफल रही।

अजारेंका ने 17 विनर जमाये जबकि स्वितोलिना ने लगातार सहज गलतियां की। मेलबर्न पार्क में 2012 और 2013 में खिताब जीतने वाली अजारेंका ने यह मैच 6-0, 6-2 से जीता।

क्रेसीकोवा ने 26वीं वरीयता प्राप्त येलेना ओस्टापेंकों से पहला सेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी करके 2-6, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की और पहली बार आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में जगह बनायी।

अन्य मैचों में पांचवीं वरीयता प्राप्त मारिया सकारी ने 28वीं वरीयता प्राप्त वेरोनिका कुदेरमेतोवा को 6-4, 6-1 से जबकि जेसिका पेगुला ने नूरिया परिजास डियाज को 7-6 (3), 6-2 से पराजित करके चौथे दौर में जगह बनायी।

पुरूष वर्ग में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने राडू एल्बोट पर 6-3, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की और अब उनका सामना डेनिस शापोवालोव से होगा।

शापोवालोव ने 23वें नंबर के खिलाड़ी रेली ओपेल्का को 7-6, 4-6, 6-3, 6-4 से हराया।

विम्बलडन के उप विजेता माटियो बेरेटिनी ने 18 वर्षीय स्पेन के कार्लोस एल्काराज को 6-2, 7-6, 4-6, 2-6, 7-6 से शिकस्त दी।

सर्बिया के मिओमीर केसमानोविच पहली बार मेजर टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंचे। उन्होंने 25वें वरीय लोरेंजो सोनेगो को 6-4, 6-7, 6-2, 7-5 से हराया। अब वह 17वें वरीय गेल मोंफिल्स के सामने होंगे जिन्होंने क्रिस्टियन गारिन की चुनौती 7-6, 6-1, 6-3 से समाप्त की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े