खेल की खबरें | इंडियन ग्रां प्री पांच से नाडा एकत्र करेगा 30 नमूने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) यहां सोमवार को समाप्त हो रही दो दिवसीय ‘इंडियन ग्रां प्री पांच’ ट्रैक एवं फील्ड मीट से करीब 30 नमूने एकत्र करेगा जिसमें कुछ खास खिलाड़ियों के नमूने शामिल हैं ।

चंडीगढ, 11 सितंबर राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) यहां सोमवार को समाप्त हो रही दो दिवसीय ‘इंडियन ग्रां प्री पांच’ ट्रैक एवं फील्ड मीट से करीब 30 नमूने एकत्र करेगा जिसमें कुछ खास खिलाड़ियों के नमूने शामिल हैं ।

नाडा 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक होने वाले हांगझोउ एशियाई खेलों में सभी खिलाड़ियों का डोपमुक्त रहना सुनिश्चित करना चाहता है ।

नाडा के दो डोपिंग नियंत्रक अधिकारी दिल्ली से यहां पहुंचे हैं । समझा जाता है कि दिल्ली में नाडा अधिकारियों ने उन्हें 30 नमूने लेने के निर्देश दिये हैं ।

एक सूत्र ने बताया ,‘‘ कुछ नमूने शीर्ष तीन में रहने वाले खिलाड़ियों के होंगे और कुछ औचक नमूने होंगे । कुछ खास खिलाड़ियों के नाम भी दिये गए हैं जिनके नमूने लिये जायेंगे ।’’

भारत ने 2018 में जकार्ता और पालेमबांग में हुए एशियाई खेलों में 70 में से 20 पदक एथलेटिक्स में जीते थे । भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का मानना है कि इस बार पदकों की संख्या उससे अधिक होगी ।

एशियाई खेलों में एथलेटिक्स स्पर्धायें 29 सितंबर से शुरू होगी लिहाजा भारतीय दल 25 या 26 को रवाना होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड