PBKS vs LSG, IPL 2023 Match 38: लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाया आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, पंजाब किंग्स को दिया 258 रनों का विशाल लक्ष्य

मायर्स ने पहले ही ओवर में अर्शदीप को चार चौके लगाये. अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और चार छक्के जहड़े. मायर्स के आउट होने के बाद स्टोइनिस और बडोनी ने 47 गेंद में 89 रन जोड़े. स्टोइनिस ने अपनी पारी में पांच छक्के और छह चौके लगाये.

लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

मोहाली: काइल मायर्स (Kyle Mayers) और मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) की आक्रामक पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ शुक्रवार को पांच विकेट पर 257 रन बनाये जो आईपीएल (IPL) के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है. मायर्स ने पावरप्ले में बल्ले से आग उगलते हुए 24 गेंद में 54 रन बनाये जबकि स्टोइनिस ने 40 गेंद में 72 रन की पारी खेली. आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 43 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 45 रन बनाये.

तीन मैचों के बाद लौटकर कप्तानी कर रहे शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो गलत साबित हुआ. राहुल चाहर को छोड़कर उनके सभी छह गेंदबाजों ने दस रन प्रति ओवर से अधिक की औसत से रन दिये. फॉर्म में चल रहे अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 54 रन दे डाले. कैगिसो रबाडा ने चार ओवर में 52 रन दिये हालांकि उन्हें दो विकेट मिले. PBKS vs LSG, IPL 2023 Match 38 Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को दिया 258 रनों का लक्ष्य, काइल मेयर्स और मार्कस स्टोइनिस ने खेली तूफानी पारी

यह आईपीएल के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है. सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नाम है जिसने 2013 में क्रिस गेल के 175 रन की मदद से 263 रन बनाये थे. बल्लेबाजों की ऐशगाह पिच पर सिर्फ लखनऊ के कप्तान केएल राहुल नहीं चल सके और नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मैच की पहली गेंद पर गुरनूर बरार की गेंद पर उन्हें जीवनदान भी मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाये.

मायर्स ने पहले ही ओवर में अर्शदीप को चार चौके लगाये. अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और चार छक्के जहड़े. मायर्स के आउट होने के बाद स्टोइनिस और बडोनी ने 47 गेंद में 89 रन जोड़े.  स्टोइनिस ने अपनी पारी में पांच छक्के और छह चौके लगाये. लखनऊ ने आखिरी छह ओवर में 73 रन बनाये. स्टोइनिस 13वें ओवर में आउट हो जाते लेकिन लांग आन पर कैच लपकने के प्रयास में लियाम लिविंगस्टोन ने सीमारेखा को छू दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट