खेल की खबरें | मायर्स के शतक से वेस्टइंडीज को 106 रन की बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मायर्स ने 180 गेंद में 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 126 रन बनाए जिससे वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में पांच विकेट पर 340 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 234 रन पर सिमट गई थी।

मायर्स ने 180 गेंद में 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 126 रन बनाए जिससे वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में पांच विकेट पर 340 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 234 रन पर सिमट गई थी।

स्टंप के समय जोशुआ डासिल्वा 26 रन बनाकर मायर्स का साथ निभा रहे थे। दोनों छठे विकेट के लिए 92 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।

वेस्टइंडीज ने दिन का शुरुआत बिना विकेट खोए 67 रन से की। कप्तान क्रेग ब्रथवेट (51) और जॉन कैंपबेल (45) ने पहले विकेट की साझेदारी को 100 रन तक पहुंचाया जिसके बाद शरीफुल इस्लाम ने कैंपबेल को विकेटकीपर नुरूल हसन के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।

ब्रेथवेट ने 105 गेंद में अपना 27वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके तुरंत बाद आफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज (68 रन पर दो विकेट) ने उन्हें बोल्ड कर दिया। ब्रेथवेट ने 107 गेंद की अपनी पारी में सात चौके मारे।

अगले ओवर में खलील अहमद (77 रन पर दो विकेट) ने रेमन रीफर (22) और एनक्रुमाह बोनर (00) को आउट करके वेस्टइंडीज का स्कोर बिना विकेट खोए 100 रन से चार विकेट पर 132 रन किया।

जर्मेन ब्लैकवुड (40) और मायर्स ने पांचवें विकेट के लिए 116 रन जोड़कर टीम को बढ़त दिलाई। मायर्स ने 75 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

मेहदी ने ब्लैकवुड को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 121 गेंद का सामना करते हुए छह चौके मारे।

मायर्स ने शरीफुल पर छक्के के साथ 150 गेंद में 13वां टेस्ट शतक पूरा किया।

मायर्स और डासिल्वा ने इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड