देश की खबरें | तमिलनाडु के लापता मछुआरों को म्यामां की नौसेना ने बचाया : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मछली पकड़ने के दौरान करीब दो महीने से लापता तमिलनाडु के नौ मछुआरों को म्यामां की नौसेना ने बचा लिया है और उनकी वतन वापसी के लिये कदम उठाये जा रहे हैं । प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री ने डी जयकुमार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 14 सितंबर मछली पकड़ने के दौरान करीब दो महीने से लापता तमिलनाडु के नौ मछुआरों को म्यामां की नौसेना ने बचा लिया है और उनकी वतन वापसी के लिये कदम उठाये जा रहे हैं । प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री ने डी जयकुमार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

मंत्री ने कहा कि मछुआरे 23 जुलाई को नौका लेकर गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गये थे और उन्हें सात अगस्त को वापस लौटना था । बाद में भारतीय नौसेना एवं तट रक्षक बल समेत विभिन्न एजेंसियों की समन्वय समिति ने उनकी तलाश में अभियान चलाया ।

यह भी पढ़े | Corona Virus: प्रयोगशाला में ग्राफीन का उपयोग कर 2 कोरोना वायरसों को निष्क्रिय किया गया.

उन्होंने एक बयान जारी कर बताया कि राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से म्यामां, थाईलैंड और बांग्लादेश से इस अभियान में मदद करने का आग्रह किया था ।

इसके बाद म्यामां की नौसेना ने मछुआरों को पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बचा कर तट तक ले आये।

यह भी पढ़े | मुंबई: शख्स मंगेतर का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर करता था बलात्कार, हुआ गिरफ्तार.

मंत्री ने कहा कि म्यामां में भारतीय दूतावास ने सूचित किया है कि मछुआरे ठीक हैं और उन्हें भोजन एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि तमिलनाडु सरकार उन्हें वापस लाने के लिये हरसंभव कदम उठा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\