विदेश की खबरें | म्यांमा चुनाव आयोग ने आंग सांग पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह घोषणा मंगलवार को सरकारी ‘ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमा’ अखबार और अन्य सरकारी मीडिया में प्रकाशित हुई है।

यह घोषणा मंगलवार को सरकारी ‘ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमा’ अखबार और अन्य सरकारी मीडिया में प्रकाशित हुई है।

सेना ने इस साल एक फरवरी को आंग सांग की चुनी हुई सरकार का तख्ता पलट दिया था और ऐसा करने का मुख्य कारण चुनाव में व्यापक धांधली को बताया था। चुनाव में आंग सांग की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी की प्रचंड जीत हुई थी और वह पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए कामकाज शुरू ही करने वाली थी। सेना के समर्थन वाली यूनियन सॉलिडेरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी को अप्रत्याशित रूप से भारी नुकसान हुआ था।

एशियन नेटवर्क फॉर फ्री इलेक्शंस जैसे स्वतंत्र पर्यवेक्षकों को चुनाव में अनिमियतता का कोई प्रमाण नहीं मिला था। हालांकि उन्होंने कुछ पहलुओं की आलोचना की थी।

संघीय चुनाव आयोग की कार्रवाई की वजह से आंग सांग की पार्टी को भंग किया जा रहा है और वह नए चुनाव में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी जिसका सेना ने वादा किया है। सेना के वादे के मुताबिक, सत्ता पर काबिज़ होने के दो साल के अंदर-अंदर चुनाव कराए जाएंगे।

बहरहाल, आयोग ने सोमवार के नोटिस में इस बात की जानकारी नहीं दी कि किस कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ अभियोजन चलाया जाएगा।

मई में सेना की ओर से नियुक्त आयोग के नए प्रमुख ने कहा था कि उनकी एजेंसी आंग सांग की पार्टी को भंग करने पर विचार करेगी।

आयोग के प्रमुख थीइन सोए ने कहा कि जांच में पता चला है कि पार्टी ने सरकार के साथ अवैध तरीके से काम किया था ताकि चुनाव में उसे फायदा मिल सके।

बता दें कि सत्ता पर काबिज़ होने के बाद सेना ने चुनाव आयोग के सदस्यों को बर्खास्त कर दिया था जिन्होंने पिछले साल हुए चुनाव के नतीजों को प्रमाणित किया था और नए सदस्य नियुक्त किए थे। नए आयोग ने पिछले साल हुए चुनाव के नतीजों को अमान्य घोषित किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\