देश की खबरें | मप्र में भाजपा को फिर विजयी बनाने की मुहिम में मेरी भूमिका बिजली के तार जैसी : यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा संगठन द्वारा प्रभारी बनाए गए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को कहा कि सूबे में पार्टी को फिर विजयी बनाने की मुहिम में उनकी भूमिका महज बिजली के तार सरीखी है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), नौ जुलाई मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा संगठन द्वारा प्रभारी बनाए गए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को कहा कि सूबे में पार्टी को फिर विजयी बनाने की मुहिम में उनकी भूमिका महज बिजली के तार सरीखी है।

यादव, चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश आए थे, जहां सियासी विश्लेषकों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के बीच टक्कर पहले से कड़ी रहने वाली है।

यादव इंदौर में अपना सरकारी कार्यक्रम निपटाने के बाद सीधे भाजपा के शहर कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत कई आला नेता मौजूद थे।

इस दौरान यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं को महत्व देते हुए कहा, "मेरा सौभाग्य है कि मुझे भाजपा को (आगामी विधानसभा चुनावों में) फिर विजयी बनाने के संकल्प की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन मैं इस काम में केवल एक तार की तरह हूं। प्लग, स्विच और उजाला देने वाले बल्ब तो आप (पार्टी कार्यकर्ता) ही हो।"

केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश में भाजपा संगठन को खड़ा करने में कुशाभाऊ ठाकरे और प्यारेलाल खंडेलवाल जैसे दिग्गज नेताओं के योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा, "इन नेताओं ने भाजपा को सत्ता में लाने या कुछ लोगों को विधायक बनाने के लिए सूबे में खड़ा नहीं किया था, बल्कि उन्होंने इस विचारधारा के ध्येय से पार्टी को खड़ा किया था कि हमें भारत को महान बनाना है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम देश को महान बनने की राह पर आगे बढ़ते देख रहे हैं।"

यादव के पास पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भी है। उन्होंने अपने एक दिवसीय दौरे में इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में विद्यार्थियों को संबोधित भी किया।

यादव ने जोर देकर कहा कि प्रकृति के साथ एकात्मकता स्थापित करके जलवायु परिवर्तन के मौजूदा संकट से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि केवल तकनीक को केंद्र में रखते हुए इस संकट से नहीं निपटा जा सकता।

यादव ने चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद अपने पहले मध्यप्रदेश दौरे में स्थानीय मीडिया से दूरी बनाए रखी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी