ताजा खबरें | लोगों को विकल्प उपलब्ध कराएगा एमवीए, गठबंधन में किसी में वर्चस्व की भावना नहीं : शरद पवार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करेगा और महाराष्ट्र के लोगों को विकल्प उपलब्ध कराएगा।

पुणे, 20 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करेगा और महाराष्ट्र के लोगों को विकल्प उपलब्ध कराएगा।

पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राकांपा (एसपी) और कांग्रेस के गठबंधन में किसी में वर्चस्व की भावना नहीं है।

एमवीए ने संसदीय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की 48 लोकसभा सीट में से 30 पर जीत हासिल की थी।

पवार ने कहा, ‘‘जो भी मुद्दे सामने आएंगे, हम उन्हें सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लेंगे। अधिक अपेक्षाएं और मांगें रखने में कोई दिक्कत नहीं है। लोकसभा चुनावों के दौरान भी ऐसी ही अपेक्षाएं एवं मांगें थीं, लेकिन हमने उनका समाधान किया।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा से कोई उनके पाले में वापस आएगा, शरद पवार ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने लोकसभा चुनावों में हमारे उम्मीदवारों के लिए काम किया, वे हमारे लोग हैं और उनके हितों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।’’

पवार ने कोल्हापुर के विशालगढ़ किले में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई हिंसा पर कहा कि किले के पास रहने वाले लोगों को निष्कासित करना अनावश्यक था और यहां तक ​​कि अब उच्च न्यायालय ने भी हस्तक्षेप किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी