जरुरी जानकारी | वैश्विक स्तर पर हल्के तेलों की मांग बढ़ने से सरसों, सोयाबीन में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्योहारी मांग खत्म होने तथा वैश्विक स्तर पर हल्के तेलों की मांग बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोयाबीन दाना एवं उसके तेल में सुधार रहा। वहीं, बेपड़ता कारोबार तथा सस्ता आयात जारी रहने से मांग बढ़ने पर पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में भी लाभ दर्ज हुआ।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर त्योहारी मांग खत्म होने तथा वैश्विक स्तर पर हल्के तेलों की मांग बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोयाबीन दाना एवं उसके तेल में सुधार रहा। वहीं, बेपड़ता कारोबार तथा सस्ता आयात जारी रहने से मांग बढ़ने पर पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में भी लाभ दर्ज हुआ।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हल्के तेलों की मांग बढ़ी है और इसमें सस्ता होने के कारण सोयाबीन डीगम की अधिक मांग है। देश में सोयाबीन तेल खली की निर्यात मांग काफी बढ़ी है। पिछले साल के मुकाबले सोयाबीन खली की निर्यात मांग में लगभग 64 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शिकागो एक्सचेंज में लगभग आधा प्रतिशत का सुधार होने के कारण भी सोयाबीन दाना सहित तेल कीमतों में सुधार आया।

यह भी पढ़े | Tiger Shroff की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स से किया ब्रेकअप, डिलीट की सारी तस्वीरें.

सामान्य कारोबार के बीच त्यौहारी मांग खत्म होने और बाकी सस्ते आयातित तेलों के मुकाबले भाव अधिक होने से मूंगफली तेल की मांग कमजोर रही। इससे मूंगफली दाना सहित इसके तेलों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

जानकार सूत्रों ने कहा कि हरियाणा में सरसों बिक्री के लिए बृहस्पतिवार को 5,713 रुपये क्विन्टल की बोली को नाफेड ने निरस्त कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को लगभग 160 रुपये अधिक यानी 5,872 रुपये की बोली लगाई गई। वहीं सरकार की ओर से दूसरी सहकारी संस्था हाफेड वायदा कारोबार के भाव के अनुरूप 5,500-5,600 रुपये क्विन्टल के भाव बिक्री कर रही है। उन्होंने कहा कि जब नाफेड कम भाव की बोली को निरस्त कर सकती है तो फिर हाफेड ऐसा क्यों नही कर सकती। सरकारी एजेंसियों को आने वाले महीनों को ध्यान में रखते हुये सरसों की बिक्री करनी चाहिये। जयपुर की मंडी में सरसों का भाव 6,290-6,300 रुपये क्विन्टल है जबकि वायदा भाव 6,135 रुपये क्विन्टल बोला जा रहा है।

यह भी पढ़े | Diwali 2020 Bumper Lottery and Prize List: जाने कैसें खरीदें महाराष्ट्र, पंजाब, नागालैंड, गोवा राज्य लॉटरी? ऐसे ऑनलाइन चेक करें रिजल्ट.

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,225 - 6,275 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,400- 5,450 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,095 - 2,155 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,865 - 2,015 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,985 - 2,095 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,200 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,900 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 10,200 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,150 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,820 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,600 रुपये।

पामोलीन कांडला- 9,750 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,360 - 4,420 लूज में 4,240 -- 4,270 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड