जरुरी जानकारी | मांग कमजोर रहने से सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शिकागो एक्सचेंज में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर कमजोर मांग के कारण शुक्रवार को देश के प्रमुख बाजारों में सरसों तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के दाम गिरावट के साथ बंद हुए।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर शिकागो एक्सचेंज में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर कमजोर मांग के कारण शुक्रवार को देश के प्रमुख बाजारों में सरसों तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के दाम गिरावट के साथ बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि दूसरी ओर, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए।

मलेशिया एक्सचेंज मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। यहां शाम का बाजार बंद है। शिकागो एक्सचेंज तेज चल रहा है।

सूत्रों ने कहा कि मांग कमजोर होने की वजह से सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट देखने को मिली। मगर कारोबारियों को उम्मीद है कि पामोलीन, सीपीओ के मंहगा होने से आगे जाकर इसका आयात घटेगा जिस कमी को देशी तेल-तिलहन से करना मुश्किल है और ऐसे में आगे सरसों की मांग बढ़ सकती है। डी-आयल्ड केक (डीओसी) की कमजोर स्थानीय और निर्यात मांग के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम में भी गिरावट रही।

उन्होंने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में तेजी के बीच सोयाबीन तेल के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,550-6,600 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,250-6,625 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,185-2,485 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,265-2,365 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,265-2,390 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,825 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,775 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,825 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,750 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 13,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,325-4,375 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,025-4,060 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,100 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी