जरुरी जानकारी | सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार, बाकी तेल कीमतें अपरिवर्तित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. किसानों द्वारा कम भाव पर बिकवाली नहीं करने और घरेलू मांग के कारण स्थानीय तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों दाना सहित सरसों तेल कीमतों में सुधार आया। जबकि सस्ते आयातित तेल की कारोबारी मांग होने के साथ साथ मलेशिया और इंडोनेशिया में पामतेल का पर्याप्त भंडार इकट्ठा होने से इसके भाव अपरिवर्तित रहे।

नयी दिल्ली, सात अगस्त किसानों द्वारा कम भाव पर बिकवाली नहीं करने और घरेलू मांग के कारण स्थानीय तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों दाना सहित सरसों तेल कीमतों में सुधार आया। जबकि सस्ते आयातित तेल की कारोबारी मांग होने के साथ साथ मलेशिया और इंडोनेशिया में पामतेल का पर्याप्त भंडार इकट्ठा होने से इसके भाव अपरिवर्तित रहे।

देश में सस्ते आयातित तेलों की मांग बढ़ने से बाकी तेल तिलहनों की कीमतें भी पूर्ववत बनी रहीं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.

मलेशिया और इंडोनेशिया में सीपीओ एवं पामोलीन तेल का अत्यधिक स्टॉक जमा है। इसकी अगली फसल पैदावार भी बम्पर होने की संभावना है। देश में होटल, रेस्तरां और छोटे खान पान की दुकानों और खोमचे वालों की कारोबारी मांग बढ़ने तथा इन तेलों के मुकाबले देशी तेल कीमतों के महंगा बैठने के कारण सोयाबीन, मूंगफली देशी तेल कीमतें पूर्ववत बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों की पैदावार अन्य देशों में नहीं होती और यहां के उपभोक्ताओं के लिए यह पहली पसंद है। लेकिन सरसों पक्की घानी तेल में भी ब्लेंडिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी देशी तेल में ब्लेंडिंग के लिए दी गई छूट को समाप्त कर देना चाहिये। इससे हमारे देशी तेलों की बाजार में खपत बढ़ेगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.

उन्होंने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों का बेपरता कारोबार करने वाले व्यापारियों पर नियंत्रण लगाना चाहिये जो बैंकों में अपने कारोबारी रिण खाते को चलाते रहने के लिए बाजार में बेपरता बिकवाली कर धांधली मचाते हैं।

तेल-तिलहन के शुक्रवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,150- 5,200 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,605- 4,655 रुपये।

वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,020 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,805- 1,855 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,615 - 1,755 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,725 - 1,845 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,420 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,150 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 8,320 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला-7,450 से 7,500 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,300 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,900 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,140 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,625- 3,650 लूज में 3,360--3,425 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी