देश की खबरें | मुस्लिम व्यापारियों ने मंदिर में मेले के दौरान स्टॉल आवंटित नहीं करने का आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कन्नड़ जिले के मुस्लिम व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि राज्य धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग द्वारा प्रशासित कुडुपु अनंतपद्मनाभ मंदिर यहां अल्पसंख्यक समुदाय के विक्रेताओं को स्टॉल आवंटित नहीं कर रहा है।
मंगलुरु, सात दिसंबर दक्षिण कन्नड़ जिले के मुस्लिम व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि राज्य धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग द्वारा प्रशासित कुडुपु अनंतपद्मनाभ मंदिर यहां अल्पसंख्यक समुदाय के विक्रेताओं को स्टॉल आवंटित नहीं कर रहा है।
छह दिवसीय 'षष्ठी महोत्सव' के लिए मंदिर परिसर में स्टॉल लग रहे हैं। यह मेला 14 दिसंबर से शुरू होगा।
दक्षिण कन्नड़ (डीके) के उपायुक्त मुल्लई मुहिलन को बृहस्पतिवार को दिए एक ज्ञापन में मुस्लिम व्यापारियों के मंच के अध्यक्ष बी के इम्तियाज़ ने कहा कि एक समूह ने मंदिर अधिकारियों को धमकी दी है कि अगर मुस्लिम व्यापारियों को स्टॉल आवंटित किए गए तो अशांती फैल जाएगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि धमकी मिलने के बाद मंदिर अधिकारियों ने मुस्लिम विक्रेताओं को स्टॉल आवंटित नहीं किए।
उन्होंने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने और छह दिवसीय मेले के दौरान गरीब मुस्लिम व्यापारियों को स्टॉल में अपना सामान बेचकर जीविका चलाने की अनुमति देने को कहा।
ज्ञापन लेने वाले अतिरिक्त उपायुक्त संतोष कुमार ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर मंदिर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)