देश की खबरें | धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में मुस्लिम परिवार ने स्वीकार किया हिंदू धर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के छात्रपति संभाजीनगर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धार्मिक कार्यक्रम में एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू धर्म अपना लिया।

छात्रपति संभाजीनगर, नौ नवंबर महाराष्ट्र के छात्रपति संभाजीनगर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धार्मिक कार्यक्रम में एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू धर्म अपना लिया।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ भगवत कराड ने 'राम कथा' के तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या नगरी मैदान में कराया था।

मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम पीठ के प्रमुख शास्त्री ने बुधवार को मंच से घोषणा कर कहा,''कथा सुनने के बाद मुस्लिम धर्म का पालन करने वाले 10 लोग आज से सनातनी बन गए।''

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रहने वाले परिवार से उन्होंने पूछा,''क्या किसी ने तुमपर दबाव बनाया है?''

परिवार के मुखिया जमील निजाम शेख ने कहा कि वह बचपन से 'सनातन धर्म' का पालन कर रहे हैं और बजरंग दल के माध्यम से शास्त्री से संपर्क किया।

उन्होंने कहा,''मुझ पर किसी ने कोई दबाव नहीं बनाया।''

शेख ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से भगवान राम तथा कृष्ण को पूजता था और गणेश उत्सव भी मनाता था।

संवाददाताओं के सवाल पर कराड ने कहा कि इस आयोजन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कोई संबंध नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा,''धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में एक मुस्लिम परिवार हिंदू बन गया। उनसे पूछा भी गया कि क्या तुम पर कोई दबाव तो नहीं है। उन्होंने मना कर दिया। इसका भाजपा से कोई संपर्क नहीं है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट