चहल को क्रीज का अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी मुश्ताक अहमद ने

दुनिया भर में कोचिंग कर चुके अहमद इस समय अपनी टीम के सलाहकार हैं । उन्होंने कहा कि सीमित ओवरों के प्रारूप में बीच के ओवरों में विकेट लेने की क्षमता से चहल और कुलदीप यादव भारत के लिये मैच का पासा पलटने वाले गेंदबाज बन गए हैं ।

जमात

नयी दिल्ली, चार मई पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर मुश्ताक अहमद का मानना है कि युजवेंद्र चहल इस समय विश्व क्रिकेट के शीर्ष लेग स्पिनरों में से है लेकिन क्रीज का बेहतर इस्तेमाल करके वह और प्रभावी हो सकता है ।

दुनिया भर में कोचिंग कर चुके अहमद इस समय अपनी टीम के सलाहकार हैं । उन्होंने कहा कि सीमित ओवरों के प्रारूप में बीच के ओवरों में विकेट लेने की क्षमता से चहल और कुलदीप यादव भारत के लिये मैच का पासा पलटने वाले गेंदबाज बन गए हैं ।

उन्होंने पीटीआई से कहा ,‘‘ चहल बहुत अच्छा गेंदबाज है लेकिन क्रीज का बेहतर इस्तेमाल कर सकता है । वह कुछ मौकों पर क्रीज से बाहर जा सकता है । पिच को समझने की चतुराई होनी चाहिये । सपाट पिच पर सीधे स्टम्प पर गेंद डाली जा सकती है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘गेंद ग्रिप ले रही है तो क्रीज के बाहर भी जा सकते हैं ताकि बल्लेबाजों को परेशानी हो । ऐसे में आपकी गुगली भी उतना टर्न नहीं लेगी जितना बल्लेबाज सोचते होंगे और आपको विकेट मिल जायेगी ।’’

अहमद ने कहा कि चहल और यादव को विकेट के पीछे से पूर्व कप्तान एम एस धोनी से मिलने वाली सलाह का काफी फायदा मिला है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आपको बल्लेबाज से एक कदम आगे रहना होगा । बल्लेबाज की क्षमता के अनुरूप फील्ड पोजिशन होनी चाहिये । मैं हमेशा कहता हूं कि आक्रमण गेंद से नहीं, फील्डर से करो । यह समझ में आने पर हमेशा सफलता मिलेगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत अपने गेंदबाजों के सही इस्तेमाल से ही विश्व क्रिकेट में ताकत बन गया है । धोनी को इसमें महारत हासिल है कि अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल कैसे करना है और अब विराट कोहली है ।’’

अहमद ने चहल के अलावा आस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा और पाकिस्तान के शादाब खान को इस समय सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनरों में से बताया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\