खेल की खबरें | मुशीर का शतक, भारत अंडर-19 टीम ने आयरलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 301 रन बनाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुशीर खान के शतक से भारत ने गुरुवार को यहां अंडर-19 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 301 रन बनाए।

ब्लोमफोंटेन, 25 जनवरी मुशीर खान के शतक से भारत ने गुरुवार को यहां अंडर-19 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 301 रन बनाए।

मुशीर के बड़े भाई सरफराज ने अहमदाबाद में इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में जिस दिन 161 रन की पारी खेली उसकी दिन उन्होंने हजारों किलोमीटर दूर यहां ब्लोमफोंटेन में 106 गेंद में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 118 रन बनाए।

मुशीर 66 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली 34 गेंद में शतक तक पहुंचे। उन्होंने कप्तान उदय सहारन (84 गेंद में 75 रन) के साथ 156 रन की साझेदारी की।

भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल संभवत: सबसे प्रतिभावान खिलाड़ी सचिन धास ने अंत में नौ गेंद में 21 रन की पारी खेलकर भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया जो इस मैदान पर अंडर-19 अंतरराष्ट्रीय मैच का सर्वोच्च स्कोर है।

भारत ने अंतिम 10 ओवर में 119 रन बटोरे।

मुशीर ने लय में आने में समय लिया लेकिन फिर आयरलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान पर चारों तरफ शॉट खेले।

ऑन साइड पर मजबूत मुशीर ने अपने सभी छक्के स्क्वायर लेग, डीप मिडविकेट और लॉन्ग ऑन के बीच मारे। उन्होंने विरोधी टीम के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज ओलिवर रिली (55 रन पर तीन विकेट) पर भी दो छक्के मारे।

पहले मैच की तरह सहारन ने एक बार फिर एंकर की भूमिका निभाते हुए स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी और मुशीर को उनका नैसर्गिक आक्रामक खेल खेलने दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\