देश की खबरें | मुर्मू सिलीगुड़ी पहुंचीं, सिक्किम के विधायकों से मिलेंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से सोमवार शाम पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचीं।
गंगटोक, 11 जुलाई राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से सोमवार शाम पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचीं।
वह पश्चिम बंगाल के विधायकों से मिलने के लिए कोलकाता जाने से पहले सिलीगुड़ी के एक होटल में सिक्किम के विधायकों से मिलेंगी।
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बागडोगरा हवाई अड्डे पर मुर्मू की अगवानी की।
सिक्किम में सत्तारूढ़ एसकेएम ने कहा कि मुर्मू अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण राज्य का दौरा नहीं कर सकीं।
एसकेएम नेता जैकब खलिंग ने कहा, "सिलीगुड़ी से सड़क मार्ग से सिक्किम पहुंचने में उन्हें कुछ घंटे लगते। खराब मौसम के कारण विमान से भी यात्रा नहीं की जा सकी।"
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद पर चुने जाने के बाद मुर्मू निश्चित रूप से सिक्किम की यात्रा करेंगी और तब हिमालयी राज्य के लोगों द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)