देश की खबरें | झारखंड के खूंटी में ग्राम प्रधान की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के खूंटी जिले में एक ग्राम प्रधान की गोली मारने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

खूंटी (झारखंड), 29 जून झारखंड के खूंटी जिले में एक ग्राम प्रधान की गोली मारने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे मारंगधा थाना क्षेत्र के कडेतुबिद गांव में हुई।

मृतक की पहचान लांडुप पंचायत के आदिवासी ग्राम प्रधान बलराम मुंडा के रूप में हुई है।

खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष टोप्पो ने कहा कि हत्या की वारदात को अंजाम देने में कथित तौर पर लगभग 10-12 लोग शामिल थे।

उन्होंने कहा, "कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।"

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 12 हथियारबंद लोग बलराम के घर में घुस आए और कहासुनी के बाद उस पर गोलियां चला दीं तथा धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि बलराम न केवल ग्राम प्रधान थे, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता और दो बार पंचायत समिति के सदस्य भी रह चुके थे।

मुंडा ने कहा, "राज्य की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। अगर ग्राम प्रधान सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा?"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू