देश की खबरें | मप्र के रतलाम में पति-पत्नी व बेटी की गोली की मारकर हत्या, घर में मिले तीनों के शव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के राजीव नगर में एक दंपति और उनकी बेटी के शव उनके घर में मिले।
रतलाम, (मप्र) 26 नवंबर मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के राजीव नगर में एक दंपति और उनकी बेटी के शव उनके घर में मिले।
जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि राजीव नगर में गोविंद सोलंकी (50), उनकी पत्नी शारदा (45) और उनकी बेटी (21) के शव बृहस्पतिवार को उनके घर में मिले। तीनों की गोली मारकर हत्या की गयी है।
यह भी पढ़े | University of Delhi: पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी.
उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने सोलंकी के घर में कोई हलचल नहीं होने पर वहां जाकर देखा तो दंपति और उनकी बेटी खून में लथपथ मृत अवस्था में दिखे।
पुलिस को संदेह है कि अज्ञात आरोपी ने बुधवार को देव उठनी एकादशी के पर्व पर लोगों द्वारा चलाए गए पटाखों की आवाज के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया।
तिवारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस जांच में लिया गया है। प्राथमिक तौर पर ऐसा लगता है कि आरोपी पीड़ित परिवार को जानते थे और घर की स्थिति से भी परिचित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)