देश की खबरें | इंदौर में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में फरार नगर निगम अधिकारी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर नगर निगम में सीवर लाइन के करोड़ों रुपये के फर्जी बिलों के भुगतान के कथित घोटाले में फरार कार्यपालन इंजीनियर को उत्तरप्रदेश के एटा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 11 मई इंदौर नगर निगम में सीवर लाइन के करोड़ों रुपये के फर्जी बिलों के भुगतान के कथित घोटाले में फरार कार्यपालन इंजीनियर को उत्तरप्रदेश के एटा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंकज कुमार पांडे ने बताया कि नगर निगम के कार्यपालन इंजीनियर अभय राठौर को उत्तरप्रदेश के एटा से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और उसे पुलिस हिरासत में भेजे जाने का अनुरोध किया जाएगा।

डीसीपी ने बताया कि राठौर नगर निगम के ड्रेनेज विभाग में लम्बे समय तक पदस्थ रहे हैं।

पांडे ने बताया कि राठौर ने कुछ ठेकेदारों से मिलीभगत करके शहर में सीवर लाइन बिछाने के नाम पर उन्हें करोड़ों रुपये के फर्जी बिलों का भुगतान करा दिया, जबकि हकीकत में ये लाइन कभी बिछाई ही नहीं गई थीं।

उन्होंने बताया,‘‘ पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि सीवर लाइन बिछाने के नाम पर नगर निगम में 53 करोड़ रुपये के फर्जी बिल पेश किए गए और इनके बदले 29 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। जांच में इस घोटाले का आंकड़ा बढ़ सकता है।’’

डीसीपी ने बताया कि फर्जी बिल घोटाले में चार ठेकेदारों और चार नगर निगम कर्मियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान