देश की खबरें | भराव क्षेत्र में मीथेन गैस अवशोषित करने की मुंबई की प्रणाली का अध्ययन करके दिल्ली में लगाया जाएगा: गोपाल राय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार सड़ रहे कचरे से निकलने वाली मीथेन को अवशोषित करने के लिए मुंबई में स्थापित एक प्रणाली का अध्ययन करेगी और इसे राजधानी में लगाएगी ताकि भराव क्षेत्र (लैंडफिल) में आग लगने की घटना से बचा जा सके।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार सड़ रहे कचरे से निकलने वाली मीथेन को अवशोषित करने के लिए मुंबई में स्थापित एक प्रणाली का अध्ययन करेगी और इसे राजधानी में लगाएगी ताकि भराव क्षेत्र (लैंडफिल) में आग लगने की घटना से बचा जा सके।

यह निर्णय भराव क्षेत्र (लैंडफिल साइट) पर आग लगने की समस्या का तकनीकी समाधान खोजने के लिए सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट, द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट और आईआईटी-दिल्ली के विशेषज्ञों की एक बैठक में लिया गया।

यह बैठक गाजीपुर भराव क्षेत्र में भीषण आग लगने के एक दिन बाद हुई। यह इस साल 28 मार्च के बाद से इस तरह की तीसरी घटना है जिससे आसमान में काला धुआं छा गया और आसपास के इलाकों में प्रदूषण बढ़ गया।

राय ने कहा, ‘‘हमने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) को मुंबई में स्थापित प्रणाली का अध्ययन करने के लिए कहा है जो भराव क्षेत्र से उत्पन्न मीथेन को अवशोषित कर सकती है। अधिकारियों को इसे जल्द ही दिल्ली में लागू करने के लिए कहा गया है ताकि आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके।’’

भराव क्षेत्र में डाले जाने वाले गीले कचरे के सड़ने पर उससे मीथेन गैस निकलती है। गर्मी के मौसम में मीथेन में खुद ही आग लग जाती है और यह आग कपड़ा और प्लास्टिक जैसी जलने वाली चीजों में फैल जाता है।

पिछले साल, अधिकारियों ने गाजीपुर भराव क्षेत्र में आग लगने की चार घटनाओं की सूचना दी थी। 2017 में, इसका एक बड़ा हिस्सा टूट गया था और एक सड़क पर गिर गया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। 1984 में शुरू किया गया गाजीपुर भराव क्षेत्र 70 एकड़ में फैला हुआ है। 2019 में यहां कचरे की ऊंचाई बढ़कर 65 मीटर हो गई थी।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 28 मार्च को वहां आग लगने के बाद ईडीएमसी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\