देश की खबरें | मुंबई : महिला ने तीन माह की बच्ची को पानी टंकी में डुबाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के कालाचौकी इलाके में एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों से कथित तौर पर लड़के के लिए ताने मिलने से परेशान हो कर अपनी तीन माह की बच्ची को घर में बनी पानी की टंकी में डुबा दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई,दो दिसंबर मुंबई के कालाचौकी इलाके में एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों से कथित तौर पर लड़के के लिए ताने मिलने से परेशान हो कर अपनी तीन माह की बच्ची को घर में बनी पानी की टंकी में डुबा दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को कालाचौकी के फेरबंदर इलाके में संघर्ष सदन इमारत में हुई।

अधिकारी ने बताया कि 36 वर्षीय आरोपी ने शुरू में दावा किया था कि मंगलवार को एक महिला उसके घर आई थी और उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाकरा बच्चे को अगवा कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की और संदिग्ध महिला का रेखाचित्र (स्केच) भी जारी किया। संदिग्ध का पता लगाने के लिए टीम गठित की गईं और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।

अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा की एक टीम ने बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता और उसके पति को बुलाया ताकि घटना के बारे में और जानकारी मिल सके।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने महिला को भरोसे में लेकर पूछताछ की,जिसपर महिला के अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची को पानी की टंकी में डाल दिया और यह टंकी घर में रखी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का विवाह 2011में हुआ था और उनके एक बच्ची है। उसने बताया कि दूसरी बार गर्भवती होने पर उसके परिवार को गर्भ में बच्ची होने का अंदेशा हुआ और उन्होंने उसका गर्भपात करा दिया। इसी प्रकार तीन और बार महिला का गर्भपात कराया गया।

उन्होंने बताया इस वर्ष अगस्त में उसने एक बच्ची को जन्म दिया जिसके बाद पूरे परिवार ने उससे संबंध समाप्त कर लिए।

पुलिस ने शव बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले