Mumbai: निर्माणाधीन इमारत का स्लैब ढहने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल

मुंबई के मलाड में बृहस्पतिवार को एक निर्माणाधीन इमारत के स्लैब का एक हिस्सा ढह जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: X)

मुंबई, 5 सितंबर : मुंबई के मलाड में बृहस्पतिवार को एक निर्माणाधीन इमारत के स्लैब का एक हिस्सा ढह जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि घटना मलाड पूर्व के गोविंद नगर इलाके में दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हुई. नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शुरुआती जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन 20 मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल के स्लैब का कुछ हिस्सा ढह गया.’’ यह भी पढ़ें : अपहरणकर्ताओं ने 12 वर्षीय बच्चे की हत्या की : परिवार ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

उन्होंने कहा कि घायल मजदूरों को पास के एम. डब्ल्यू. देसाई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि दो अन्य का उपचार चल रहा है और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट