देश की खबरें | मुंबई ट्रेन विस्फोट: बरी होने के बाद नौ लोग जेल से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में जुलाई 2006 में लोकल ट्रेन में हुए बम विस्फोट मामले में उच्च न्यायालय द्वारा बरी किए गए 11 लोगों में से नौ लोगों को महाराष्ट्र की विभिन्न जेलों से रिहा कर दिया गया है, जबकि दो लोगों के खिलाफ अन्य मामले भी लंबित हैं, जिसकी वजह से वे अब भी सलाखों के पीछे हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 22 जुलाई मुंबई में जुलाई 2006 में लोकल ट्रेन में हुए बम विस्फोट मामले में उच्च न्यायालय द्वारा बरी किए गए 11 लोगों में से नौ लोगों को महाराष्ट्र की विभिन्न जेलों से रिहा कर दिया गया है, जबकि दो लोगों के खिलाफ अन्य मामले भी लंबित हैं, जिसकी वजह से वे अब भी सलाखों के पीछे हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यहां सात ट्रेन में विस्फोट में 180 से अधिक लोगों की मौत के 19 साल बाद बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया और कहा कि अभियोजन पक्ष मामले को साबित करने में पूरी तरह विफल रहा, जिससे यह विश्वास करना कठिन है कि आरोपियों ने अपराध किया है।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि नासिक रोड जेल में सजा काट रहा साजिद मगरूब अंसारी उस समय पैरोल पर जेल से बाहर था, जब उच्च न्यायालय ने उसे बरी करने का फैसला सुनाया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह अंसारी जेल अधिकारियों के समक्ष पेश हुआ और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया।

पुणे के यरवदा केंद्रीय कारागार ने सोमवार को सजा काट रहे दो कैदियों में से एक को रिहा कर दिया।

जेल विभाग ने आरिफ खान बशीर खान को रिहा कर दिया, लेकिन मोहम्मद फैसल रहमान शेख अभी भी जेल में है, क्योंकि उसके खिलाफ एक अन्य मामला लंबित है।

एहतेशाम सिद्दीकी और मोहम्मद अली आलम शेख को नागपुर केंद्रीय कारागार से रिहा कर दिया गया। लेकिन एक कैदी, नवीद खान, हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी होने के कारण जेल में ही रहा।

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट मामले में मौत की सजा पाए कमाल अंसारी की कोविड-19 महामारी के दौरान मौत हो गई थी।

डॉ. तनवीर अंसारी, सोहेल महमूद शेख, ज़मीर अहमद लतीपुर रहमान शेख और मोहम्मद साजिद मोहम्मद शफी को अमरावती जेल से, जबकि मुजम्मिल अताउर रहमान शेख को नासिक रोड केंद्रीय जेल से रिहा कर दिया गया।

नागपुर से रिहा हुए सिद्दीकी और शेख आज शाम विमान से मुंबई पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने उनका स्वागत किया और उनसे मिलकर भावुक हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड