खेल की खबरें | अय्यर के दोहरे शतक से मुंबई ने ओडिशा पर शिकंजा कसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रेयस अय्यर ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां 233 रन बनाए जिससे मुंबई ने ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए क्रिकेट मैच में दूसरे दिन चार विकेट पर 602 रन बनाकर पारी घोषित की।

मुंबई, सात नवंबर श्रेयस अय्यर ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां 233 रन बनाए जिससे मुंबई ने ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए क्रिकेट मैच में दूसरे दिन चार विकेट पर 602 रन बनाकर पारी घोषित की।

अय्यर ने लगातार दूसरा रणजी शतक जड़ा जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी है। उन्होंने इस दौरान लगभग 103 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

अय्यर को वापसी कर रहे सिद्धेश लाड का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 337 गेंद में 17 चौकों की मदद से नाबाद 169 रन बनाए।

मुंबई की टीम कल के स्कोर तीन विकेट पर 385 रन से आगे खेलने उतरी और टीम ने 217 रन और जोड़े। अय्यर और लाड ने चौथे विकेट के लिए 354 रन की साझेदारी की जो 42 बार के चैंपियन मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में रिकॉर्ड है।

मेजबान टीम के स्पिनरों हिमांशु सिंह (22 रन पर दो विकेट) और शम्स मुलानी (52 रन पर दो विकेट) ने इसके बाद दो-दो विकेट चटकाकर ओडिशा का स्कोर पांच विकेट पर 146 रन कर दिया।

ओडिशा की टीम अब भी पहली पारी के आधार पर 456 रन से पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर संदीप पटनायक 73 जबकि देबब्रत प्रधान सात रन बनाकर खेल रहे थे।

पुणे के सेना के पहली पारी के 293 रन के जवाब में महाराष्ट्र की टीम 185 रन पर ढेर हो गई जिससे मेहमान टीम ने 108 रन की बड़ी बढ़त हासिल की।

सेना ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 15 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 123 रन तक पहुंचाई।

सेना की ओर से अमित शुक्ला ने 65 रन देकर सात विकेट चटकाए। महाराष्ट्र की तरफ से कप्तान अंकित बवाने ने सर्वाधिक 73 रन की पारी खेली।

शिलांग में जम्मू-कश्मीर ने मेघालय के 75 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट पर 16 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 59 रन और बनाने हैं।

मेघालय के बल्लेबाजी दूसरी पारी में भी नाकाम रहे और टीम 195 रन पर सिमट गई। टीम पहली पारी में सिर्फ 73 रन ही बना सकी थी।

जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 194 रन बनाकर 121 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी।

अगरतला में बड़ौदा के पहली पारी के 235 रन के जवाब में मेजबान त्रिपुरा ने एक विकेट पर 192 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा।

बिक्रम कुमार दास (97) तीन रन से शतक से चूक गए। स्टंप के समय जीवनजोत सिंह (नाबाद 58)और तेजस्वी जायसवाल (नाबाद 34) क्रीज पर थे।

त्रिपुरा की टीम अब सिर्फ 43 रन से पीछे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी