देश की खबरें | मुंबई: बहन ने मोबाइल फोन नाले में फेंका , किशोरी ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पश्चिमी क्षेत्र मलाड में बृहस्पतिवार को बड़ी बहन द्वारा मोबाइल फोन को नाले में फेंकने के बाद 17 वर्षीय एक लड़की ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 30 जून मुंबई के पश्चिमी क्षेत्र मलाड में बृहस्पतिवार को बड़ी बहन द्वारा मोबाइल फोन को नाले में फेंकने के बाद 17 वर्षीय एक लड़की ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की मलाड के मालवानी इलाके में अपने निर्माणाधीन घर में लटकी हुई पाई गई।

उन्होंने कहा, लड़की का पड़ोस के एक लड़के से कथित प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की के परिवार को इस बात का पता चल गया था।

उन्होंने कहा कि लड़की की बड़ी बहन ने उसे डांटा और इस संदेह में कि वह हर दिन लड़के से बात कर रही होगी उसका मोबाइल फोन एक नाले में फेंक दिया।

स्थानीय लोगों ने लड़की का शव देखते ही पुलिस के सूचित किया।

अधिकारी ने कहा कि उक्त मामले के संबंध में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\