देश की खबरें | मुंबई में 24 घंटे में 100 मिलीमीटर बारिश हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में पिछले 24 घंटों में औसतन 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और मौसम विभाग ने शहर और उपनगरों में कल तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

मुंबई, 20 जुलाई मुंबई में पिछले 24 घंटों में औसतन 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और मौसम विभाग ने शहर और उपनगरों में कल तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

भारी बारिश के बाद बुधवार को निचले इलाकों में पानी भर गया था और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। वहीं, बृहस्पतिवार को सुबह बारिश की तीव्रता कुछ कम हो गई। कुछ इलाकों में आज बारिश नहीं हुई।

स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि देश की वित्तीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में औसतन 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इस अवधि के दौरान द्वीप शहर में 95.39 मिलीमीटर, पूर्वी उपनगरों में 96.70 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 110.45 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने अगले 24 घंटों में शहर और उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे दोनों मार्गों पर सामान्य हैं। कुछ यात्रियों ने दावा किया कि ट्रेनें 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बस सेवाएं भी सामान्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\